यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2023: दिवाली पार्टी पर दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो अपनी राशि अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी
दिवाली पर क्या पहनें और किस रंग के कपड़े पहनें यह सोचना बहुत मुश्किल काम होता है। यह डिसाइड करने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हर राशि के लिए एक शुभ रं ...और पढ़ें

HighLights
- दिवाली पर साड़ी आपको बेदह खूबसूरत लुक दे सकती है।
- अपनी राशि फल के हिसाब से साड़ी पहन सकते हैं।
- जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग शुभ होता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2023: दिवाली पार्टी के लिए क्या पहनें, यह सोचना बहुत मुश्किल हो सकता है। हम सभी ऐसी ड्रेस चुनना चाहते हैं, जिसमें हम सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखें। वैसे तो आप कोई भी ड्रेस पहन सकती हैं, लेकिन साड़ी की बात ही अलग होती है। साड़ी में आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों ही लुक स्टाइल कर सकती हैं। इसमें ट्विस्ट लाने के लिए आप अपनी राशि के रंग के हिसाब से साड़ी पहन सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि राशि के रंग के अनुसार कपड़े पहनने से आपको सुख और समृद्धी मिलती है। इस तरह आप अपनी साड़ी फ्लॉन्ट भी कर पाएंगी और क्या पता आप पर सच में खुशियों की बारिश हो जाए।
मेष राशि
मेष राशि का शुभ रंग लाल है। इसलिए इस दिवाली आप लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। लाल रंग देवी लक्ष्मी को भी अति प्रिय है, उनकी पूजा में लाल पहनना शुभ माना जाता है। लाल रंग की साड़ी को स्टाइल करने के लिए आप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।

तुला राशि
इस राशि के लोगों के लिए भी लाल रंग शुभ माना जाता है। इसलिए वे लाल रंग की साड़ी पहनकर, अपनी दिवाली को और रंगीन बना सकती हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि का भी शुभ रंग लाल माना जाता है। लाल रंग की साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज पहन आप अपने लुक को निखार सकती हैं।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर पाना चाहते हैं सेलिब्रिटी जैसा ग्लो, तो इन टिप्स का रखें ख्याल
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए पीला शुभ रंग माना जाता है। इसलिए दिवाली के मौके पर पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। पीला रंग भगवान गणेश को अति प्रिय है, इसलिए दिवाली के मौके पर इस रंग को पहनना और भी खास हो जाएगा।
मीन राशि
मीन राशि के लिए भी पीला रंग शुभ माना जाता है। पीले के साथ आप पर्प्ल रंग के इयर रिंग्स पहन सकती हैं, जो आपकी साड़ी के रंग से कॉन्ट्रास्ट कर, पूरे लुक में अलग से निखर कर आएगा।
खबरें और भी
धनु राशि
इस राशि के लोगों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आप भी धनु राशि की हैं, तो आप दिवाली पर पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। पीले रंग की साड़ी के साथ गजरा, आप पर खूब जचेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का रंग सफेद होता है। इस राशि वाली महिलाएं सफेद रंग की साड़ी पहन सकती हैं। सफेद रंग की फ्लोरल पैटर्न की साड़ी काफी ग्लैमरस लगेगी।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों के लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है। सफेद रंग की सिक्वेन वाली साड़ी आपके लुक पर चार चांद लगा सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सुनहरा रंग शुभ माना जाता है। गोल्डन रंग आपके लुक को और निखार सकता है और साथ ही यह काफी ट्रेंडी भी लगेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि का शुभ रंग हरा माना जाता है। इस राशि के लोग हरे रंग की साड़ी और न्यूड मेकअप लुक के साथ, दिवाली पर रौनक बिखेर सकती हैं।

मकर राशि
इस राशि का रंग नीला माना जाता है। नीला रंग देखने में बहुत सुंदर लगता है। इसलिए इस दिन आप नीले रंग की साड़ी के साथ गोल्डन जूलरी पहन सकती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आसमानी रंग यानी स्काई ब्लू को शुभ माना जाता है। इस दिन आप स्काइ ब्लू रंग की साड़ी और वेवी हेयर लुक के साथ ग्लैमर बिखेर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: बनाना चाहते हैं अपनी दिवाली को सुरक्षित और खुशहाल, तो इन बातों का रखें ख्याल
Picture Courtesy: Instagram/katrinakaif