Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दीवाली पर चेहरे पर दिखेगा कमाल का ग्लो, बस रात को लगा लें बेसन के ये फेस पैक्स

    Updated: Wed, 30 Oct 2024 08:30 AM (IST)

    दीवाली के त्योहार पर तो सभी चाहते हैं कि उनका चेहरा ग्लोइंग और खूबसूरत दिखे। इसके लिए हम पार्लर में जाकर महंगे फेशियल भी करवाते हैं लेकिन क्या आप जानत ...और पढ़ें

    बेसन के इन फेस पैक्स से चेहरा दिखेगा खिला-खिला (Picture Courtesy: Freepik)
    बेसन के इन फेस पैक्स से चेहरा दिखेगा खिला-खिला (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. बेसन का इस्तेमाल स्किन केयर में भी किया जाता है।
    2. बेसन एक बेहद कमाल का एक्सफोलिएंट साबित हो सकता है।
    3. बेसन के फेस पैक्स चेहरे पर निखार लाने में मदद करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Besan Face Packs: बेसन का इस्तेमाल खाने से लेकर स्किन केयर के तौर पर भी खूब उपयोग किया जाता है। चने की दाल से बनने वाला बेसन स्किन के दाग-धब्बे दूर करने से लेकर स्किन पर चमक लेकर आता है। बेसन का उपयोग स्किन से डेड सेल्स हटाने के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही, ये स्किन से अतिरिक्त तेल को सोखने का भी काम करता है। इसे लगाने से स्किन की रंगत भी निखरती है और ये स्किन के हायड्रेटेड भी रखता है। इतने सारे गुणों से भरपूर बेसन का इस्तेमाल अगर आप कुछ खास प्रोडक्ट्स के साथ करेंगे, तो इसका फायदा और भी कई गुना मिल सकता है। अगर आप भी इस दीवाली अपने चेहरे पर कमाल का ग्लो चाहते हैं, तो कुछ चीजों को मिलाकर बेसन का फैस पैक लगाएं। इससे आपकी स्किन शीशे की तरह चमकने लगेगी। आइए जानते हैं इस बारे में।

    बेसन और दही का फेस पैक

    बेसन और दही का मेल आपकी स्किन को ग्लोइंग और मॉइश्चराइज्ड रखेगा। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और 1/2 चम्मच नींबू का रस चाहिए। इन सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन निखार जाएगी।

    यह भी पढ़ें: इस Diwali बिना पार्लर जाए पाना चाहती हैं सोने-सा निखार, तो 4 आसान स्टेप्स में करें ये सस्ता गोल्ड फेशियल

    बेसन और हल्दी का फेस पैक

    बेसन और हल्दी का फेस पैक लगाने से स्किन की समस्या दूर होती है। हल्दी के एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लामेटरी गुण स्किन के दाग-धब्बे भी दूर करते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, 1/4 चम्मच हल्दी और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। यह स्किन की जलन और दाग-धब्बों को कम करता है।

    बेसन और गुलाब जल

    बेसन और गुलाब जल स्किन को हायड्रेशन और ताजगी प्रदान करता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, 1-2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

    खबरें और भी

    बेसन और नारियल तेल का फेस पैक

    बेसन और नारियल तेल का फेस पैक स्किन को मॉइश्चराइज करता है और ग्लोइंग बानाता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे सूखी त्वचा पर लगाएं फिर धो लें।

    बेसन और शहद का फेस पैक

    बेसन और शहद का फेस पैक स्किन को मॉइस्चराइज्ड और मुलायम बनाता है। इससे स्किन ग्लोइंग और दाग-धब्बे भी दूर होते है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

    ध्यान रखें ये बातें

    • इन पैक्स को सप्ताह में 1-2 बार लगाएं।
    • पहले पैच टेस्ट करें, खासकर सेंसेटिव स्किन पर।
    • किसी भी पैक को लगाने के बाद अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें।

    यह भी पढ़ें: Diwali से पहले चेहरे पर पाना चाहती हैं गुलाबी निखार, तो इन 5 तरीकों से करें Beetroot Powder का इस्तेमाल