Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हल्दी के साथ मिलकर चेहरे पर जादुई निखार लाती हैं ये 5 चीजें, फिर हर कोई पूछता है यंग और Glowing Skin का राज

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 08:51 PM (IST)

    चमकदार और जवां त्वचा हर कोई चाहता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना पार्लर जाए या महंगा स्किन केयर (Skin Care) किए बगैर भी यह सपना पूरा किया जा सकता ...और पढ़ें

    Skin Care Tips: हल्दी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, रातों-रात मिलेगा जादुई निखार (Image Source: Freepik)
    Skin Care Tips: हल्दी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, रातों-रात मिलेगा जादुई निखार (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. स्किन केयर में हल्दी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है।
    2. त्वचा की रंगत को बढ़ाने में यह बेहद असरदार साबित होती है।
    3. हल्दी में कुछ खास चीजें मिलाकर इसके फायदों को दोगुना कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हल्दी का इस्तेमाल सदियों से खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ सेहत और खूबसूरती (Turmeric For Glowing Skin) के लिए भी किया जाता रहा है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की समस्याओं को दूर करने में जादू की तरह काम करते हैं। ये न सिर्फ मुरझाई त्वचा में जान डालते हैं बल्कि दाग-धब्बों और मुंहासों से भी निजात दिलाते हैं। हल्दी के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा चमकदार और जवां नजर आएगी। शहद, दही या दूध के साथ हल्दी का फेस पैक बनाकर आप अपनी स्किन केयर रूटीन को और शानदार बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें हल्दी के साथ मिलाकर लगाने पर त्वचा की रंगत (Skin Brightening) को सुधारा जा सकता है।

    हल्दी और दूध

    दूध और हल्दी का मिश्रण आपकी त्वचा के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। यह ना सिर्फ मुंहासों को कम करता है बल्कि त्वचा की जलन को भी शांत करता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड आपकी त्वचा को नेचुरली एक्सफोलिएट करता है, जिससे आपकी त्वचा चमकदार और दाग-धब्बे से मुक्त हो जाती है।

    हल्दी और नींबू

    क्या आप उम्र से पहले ही झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो हल्दी और नींबू का प्राकृतिक मिश्रण इस समस्या का एक असरदार समाधान हो सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो आपकी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है। वहीं, हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी त्वचा को शांत करते हैं और इसे मुलायम बनाते हैं। इस मिश्रण का नियमित इस्तेमाल आपकी त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें- रातभर में आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा ये इंस्टेंट ग्लो फेस पैक, Karwa Chauth से पहले बस ऐसे करें तैयार

    हल्दी और दही

    हल्दी और दही का कॉम्बिनेशन भी आपकी त्वचा के लिए एक बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न सिर्फ आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है बल्कि एक नेचुरल क्लींजर की तरह भी काम करता है। दही में मौजूद पोषक तत्व आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और लैक्टिक एसिड आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करके उसे चमकदार बनाता है।

    खबरें और भी

    हल्दी और टमाटर

    अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है और आप अक्सर जलन और रेडनेस से परेशान रहते हैं तो टमाटर और हल्दी का फेस पैक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा की सूजन को कम करता है और त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को शांत करते हैं और जलन को कम करते हैं। इस मिश्रण का रेगुलर यूज करने से आपकी स्किन टैनिंग से भी बचती है।

    हल्दी और शहद

    रूखी और बेजान त्वचा से परेशान लोगों के लिए हल्दी और शहद का फेस पैक भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। शहद में मौजूद प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और उसे मुलायम बनाते हैं। वहीं, हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुंहासों और त्वचा की अन्य समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं संतरे के छिलके से बना फेस सीरम और सुबह पाएं गोरा निखार!

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा त्वचा के डॉक्टर से सलाह लें।