Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केमिकल नहीं, नेचुरल तरीके से दूर होगी टैनिंग! किचन में रखी चीजों से बनाएं डीटैन पैक, चमक उठेगा चेहरा

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:17 PM (IST)

    समर सीजन में चाहे स्किन की जितनी देखभाल की जाए, चेहरे पर टैनिंग और डलनेस आसानी से जाती नहीं है। ...और पढ़ें

    किचन में रखी चीजों से बनाएं डी टैन फेस पैक (Image Source: AI Generated)

    किचन में रखी चीजों से बनाएं डी टैन फेस पैक (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। समर सीजन में चाहे स्किन की जितनी देखभाल की जाए, चेहरे पर टैनिंग और डलनेस आसानी से जाती नहीं है। फिर इससे निपटने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल में लाते हैं। ऐसे में अगर आप टैनिंग दूर करने के लिए केमिकल से हटके कोई घरेलू नुस्खा आजमा रहे हैं तो आइए जानते हैं, किचन में रखी चीजों से घर पर मिनटों में डीटैन फेस पैक बनाने का तरीका।  

    किचन में रखी चीजों से बनाएं डी टैन फेस पैक

    किचन में रखी नेचुरल चीजों से घर पर ही डी टैन फेस पैक बनाया जा सकता है, इसके लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें: 

    सामग्री 

    • 2 बड़े चम्मच टमाटर पल्प 

    • 3-4 चुटकी हल्दी 

    • 2 बड़े चम्मच दही 

    • 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी 

    • 2 छोटे चम्मच कॉफी पाउडर 

    • 2 छोटे चम्मच मसूर दाल का पाउडर 

    • 2 चम्मच गुलाब जल 

    कैसे बनाएं? 

    1. एक छोटी कटोरी में मसूर दाल का पाउडर और कॉफी पाउडर मिक्स करें। 

    2. उसके बाद टमाटर पल्प और हल्दी मिला लें। 

    3. अब मुल्तानी मिट्टी और दही भी मिक्स करें। 

    4. थोड़ा सा पानी और गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें। 

    5. आपका डी टैन फेस पैक तैयार है। 

    डी टैन फेस पैक लगाने का तरीका 

    • फेस पैक लगाने से पहले गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हुए माइल्ड फेस वॉश से चेहरा क्लेंज करें। इससे चेहरे पर से गंदगी हटाने में मदद मिलेगी। 

    • अब हाथों से या ब्रश का इस्तेमाल करके पूरे फेस और गर्दन पर डी टैन पैक की लेयर लगा लें। 

    • इस पैक को सूख जाने तक लगाए रखना है, फिर बाद में हल्का सा पानी छिड़ककर सर्कुलर मोशन में कुछ मिनटों तक चेहरे की मसाज करें। 

    • इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें और चेहरे को नेचुरली सूख जाने दें। 

    • अब आगे का स्किनकेयर रूटीन फॉलो किया जा सकता है, जैसे- टोन लगाना, मॉइस्चराइजर या सीरम अप्लाई करना।

    • यह नेचुरल चीजों से बना फेस पैक है जो तुरंत असर भले न दिखाए पर रेगुलर इस्तेमाल से टैनिंग दूर की जा सकती है। 

    • हफ्ते में 2-3 बार लगाने से बेहतर रिजल्ट पाए जा सकते हैं। 

    • ध्यान देने वाली बात यह है कि इसे लगाने के बाद धूप के संपर्क में आने से बचें। इसके लिए 50 से ज्यादा SPF वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है।