विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hair Spa के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! 7 स्टेप रूटीन से घर पर ही मिलेंगे Korean जैसे शाइनी बाल

Published: Sun, 24 Aug 2025 08:54 AM (IST)

क्या आप पार्लर में हजारों रुपये खर्च करके भी आपको बालों में मनचाही चमक नहीं पा रही हैं? तो अब ...और पढ़ें

हेयर स्पा के लिए क्यों जाना पार्लर? 7 स्टेप से घर बैठे पाएं कोरियन जैसे शाइन बाल (Image Source: Freepik)
हेयर स्पा के लिए क्यों जाना पार्लर? 7 स्टेप से घर बैठे पाएं कोरियन जैसे शाइन बाल (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. रूखे, बेजान और उलझे हुए बालों से कई लोग परेशान रहते हैं।
  2. घर पर ही हेयर स्पा करने के लिए आप कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
  3. इस हेयर केयर रूटीन की मदद से आपके बालों में नई चमक आ जाएगी।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या पार्लर में घंटों बैठकर और हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी आपके बालों में वो चमक नहीं आती, जो आप चाहती हैं? बता दें, अक्सर महंगे हेयर स्पा कुछ ही दिनों में बेअसर लगने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कोरियन लड़कियां अपने बालों की इतनी देखभाल कैसे करती हैं? उनका राज पार्लर नहीं, बल्कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे हैं! आज हम आपको वही 7 स्टेप्स (Hair Spa Steps At Home) बताएंगे, जिनसे आप घर पर ही कोरियन जैसे शाइनी और हेल्दी बाल पा सकती हैं।

स्टेप 1: बालों को अच्छे से धोएं

सबसे पहले, अपने बालों को किसी अच्छे सल्फेट-फ्री शैंपू से धो लें। शैंपू से सारी गंदगी, तेल और स्टाइलिंग प्रोडक्ट हट जाएंगे। ध्यान रखें कि शैंपू के बाद कंडीशनर न लगाएं।

स्टेप 2: बालों को करें स्टीम

स्टीमिंग से आपके बालों की जड़ों के क्यूटिकल्स खुल जाते हैं, जिससे हेयर स्पा क्रीम अंदर तक पहुंच पाती है। एक तौलिये को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और 15-20 मिनट के लिए अपने सिर पर लपेट लें।

स्टेप 3: हेयर स्पा क्रीम लगाएं

अब अपनी पसंद की हेयर स्पा क्रीम लें और उसे अपनी उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छे से लगाएं। अगर आपके पास स्पा क्रीम नहीं है, तो आप 2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाकर खुद भी बना सकते हैं।

स्टेप 4: बालों की जड़ों में मसाज करें

क्रीम लगाने के बाद, अपनी उंगलियों के पोरों से अपने सिर की 10-15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों की ग्रोथ को भी तेज करता है।

स्टेप 5: फिर से करें स्टीमिंग

मसाज के बाद एक बार फिर से गर्म तौलिये से स्टीम दें। यह हेयर स्पा क्रीम को बालों के अंदर गहराई तक पहुंचाने में मदद करता है।

स्टेप 6: कोरियन सीक्रेट

अब बारी है कोरियन ब्यूटी के सबसे बड़े राज की! 20 मिनट इंतजार करने के बजाय, आप अपने बालों को चावल के पानी से धो सकती हैं। यह एक नेचुरल कंडीशनर का काम करता है और बालों को अंदर से मजबूत और चमकदार बनाता है। इसे बनाने के लिए, एक कप चावल को पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें और फिर उस पानी को इस्तेमाल करें।

स्टेप 7: बालों को धो लें

आखिरी स्टेप में अपने बालों को ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। शैंपू का इस्तेमाल न करें। आप देखेंगी कि आपके बाल कितने नरम, चमकदार और मुलायम हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- मेथी, आंवला और गुड़हल के फूल से बनाएं ये खास तेल, हेयर फॉल होगा कम; मिलेंगे खूबसूरत लंबे बाल

यह भी पढ़ें- मानसून में रूखे और बेजान हो गए हैं बाल? कमाल के हैं ये 5 ट‍िप्‍स; सुधर जाएगी बालों की क्‍वाल‍िटी

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।