विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दियों में सूखकर फटने लगे हैं आपके होंठ, तो सॉफ्ट और हेल्दी लिप्स के लिए बनाएं होममेड लिप बाम

Published: Sun, 19 Jan 2025 08:33 PM (IST)

सर्दियों में अक्सर सर्द हवाएं और शरीर में पानी की कमी स्किन और होंठों को ड्राई बना देती हैं। आमतौर ...और पढ़ें

होंठों के लिए घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम (Picture Credit- Freepik)
होंठों के लिए घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. सर्दियों में अक्सर स्किन और बाल खराब होने लगती है।
  2. इसके साथ ही इस मौसम में होंठ भी सूखकर पपड़ी हो जाते हैं।
  3. ऐसे में घर पर बने कुछ नेचुरल लिप बाम होंठों को सॉफ्ट बनाएंगे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि गर्मियों में शरीर के अंदर पानी की कमी होती है, लेकिन कम लोग भी यह जानते हैं कि सर्दियों में भी यह समस्या हो सकती है। इस मौसम में पानी की मात्रा कम हो जाती है, क्योंकि लोग पानी पीना कम कर देते हैं। इससे ड्राई स्किन और ड्राई लिप्स की समस्या शुरू हो जाती है।

सर्दियों में ड्राई स्किन की देखभाल के लिए तो लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर लोग अपने होंठों को अनदेखा कर देते हैं। इस दौरान होंठ इतने ड्राई हो जाते हैं कि एक भी दिन लिप बाम के बिना काटना मुश्किल हो जाता है। मार्केट में मिलने वाले लिप बाम केमिकल से भरपूर होते हैं और होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वहीं, अगर लिप बाम की क्वालिटी अच्छी है, तो ये महंगे होते हैं। इसलिए सही लिप बाम का चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सबसे आसान तरीका चुनें और खुद ही घर बैठे अपने के लिए लिप बाम बनाएं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ होममेड लिप बाम के बारे में, जो होंठों को कभी नहीं होने देंगे ड्राई और चैपी-

यह भी पढ़ें-  सर्दियों में ऑयली स्किन का ऐसे रखेंगे ख्याल, तो ठंड में भी मिलेगी चमकती और दमकती त्वचा

शिया लिप बाम

शिया बटर, बीज वैक्स को एकसाथ गर्म कर के पिघलाएं। गैस से हटाने के बाद कुछ बूंदें स्पीयरमेंट एसेंशियल ऑयल की डालें। लिप बाम कंटेनर में इसे भरें और ठंडा होने दें। शिया लिप बाम तैयार है।

ऑल नेचुरल लिप बाम

नारियल तेल, शिया बटर और कैंडलिला वैक्स को डबल बॉयलर तकनीक से एकसाथ पिघला लें। विटामिन ई ऑयल डाल मिक्स करें। अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल मिलाएं।

बीटरूट लिप बाम

चुकंदर को कद्दूकस कर के निचोड़ लें। इस चुकंदर के जूस को उबाल लें। उबालने के बाद जूस में विटामिन E कैप्सूल तोड़ कर डालें और नारियल तेल मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें। खाली छोटी डिब्बी में स्टोर करें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। 3 से 4 घंटे के बाद निकालें। बीटरूट लिप बाम तैयार है। इसे चीक टिंट बाम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

रोज बाम

गुलाब की पंखुड़ियां तोड़ कर धुल लें और बारीक कूट लें। इसमें नारियल तेल, पेट्रोलियम जेली और विटामिन ई के कैप्सूल तोड़ कर डालें और अच्छे से मिक्स करें। डबल बॉयलर तकनीक से इस मिक्स को 1 मिनट के लिए उबालें। फिर छान लें। छानने के बाद मिले पानी को अच्छे से फेंट लें। गुलाबी रंग का लिक्विड लिप बाम तैयार मिलेगा। इसे डिब्बी में भर कर फ्रिज में ठंडा करने के बाद इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें-  हफ्ते में दो दिन सोने से पहले करें मलाई से चेहरे की मालिश, मिलेगी नेचुरली ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।