विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्राई स्किन पर भी आ रहे हैं पिंपल्स? जाने-अनजाने में हुई गलतियां हैं वजह, ये 3 होममेड फेस पैक दिलाएंगे राहत

Published: Thu, 13 Aug 2026 11:35 AM (IST)

कई लोगों को लगता है कि ड्राई स्किन है तो पिंपल नहीं आएंगे, पर अगर ठीक से देखभाल न की जाए तो इस स्किनटाइप पर भी मुहांसे आ सकते हैं।

ड्राई स्किन पर पिंपल आना एक कॉमन प्रॉब्लम है (Image Source: AI Generated)

ड्राई स्किन पर पिंपल आना एक कॉमन प्रॉब्लम है (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको भी ऐसा लगता है कि पिंपल सिर्फ ऑयली स्किन पर ही हो सकते हैं? अगर हां तो जान लें कि रूखी त्वचा पर भी पिंपल आसानी से निकल आते हैं। आज हम ड्राई स्किन पर पिंपल निकालने के कारणों और उससे बचाव के बारे में बात करेंगे। 

ड्राई स्किन पर क्यों निकल आते हैं पिंपल? 

त्वचा में बहुत सारे हेयर फॉलिकल होते हैं जिनमें बाल ग्रो होते हैं। जब ये फॉलिकल्स ब्लॉक हो जाते हैं तो इसकी वजह से मुहांसे निकलते हैं। अब बात करते हैं कि आखिर ड्राई स्किन पिंपल क्यों आते हैं तो इसकी भी एक बड़ी वजह है। 

दरअसल, जब त्वचा से नमी खोने लगती है तो इससे बचने के लिए स्किन नेचुरल ऑयल यानी सीबम प्रड्यूस करने लगती है। यही सीबम और डेड स्किन की वजह से ड्राइनेस के बावजूद पिंपल आने लगते हैं। 

बचाव के तरीके 

  1. ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स लगाने से बचें जिनसे स्किन में इरिटेशन हो सकती है। 

  2. उन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जिसके लेबल पर नॉन कॉमेडोजेनिक लिखा है। 

  3. रात में सोने से पहले मेकअप क्लीन जरूर करें। 

  4. पिंपल को छूने या निकालने की कोशिश न करें। 

  5. फेस वॉश जेन्टल हो जो त्वचा को नुकसान न पहुंचाए। 

  6. वॉश के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। 

घरेलू नुस्खों से करें ठीक 

केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचना चाहते हैं तो ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से ठीक किया जा सकता है: 

टी ट्री और जोजोबा ऑयल 

1 छोटा चम्मच जोजोबा ऑयल में 2 बूंद टी ट्री ऑयल मिक्स करें। इसे पिंपल और दाग वाली जगह पर लगाएं, फिर 1 घंटे बाद सादे पानी से धो लें। 

एलोवेरा जेल और हल्दी 

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में चुटकी भर हल्दी मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर खासकर पिंपल और दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाकर 15-20 मिनट तक लगाए रखें, इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। 

शहद और टमाटर का रस 

शहद में पिंपल की जलन और लालिमा खत्म करने वाले सूदिंग गुण होते हैं। इसके लिए 2 चम्मच शहद में 2 बड़े चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर सूखने के लिए छोड़ देना है। फिर हल्के हाथ से मसाज करते हुए पानी से धो लें। 

यह भी पढ़ें- मलाई में इन 5 चीजों को मिलाकर पाएं लंबे समय तक टिकने वाला ग्लो, दाग-धब्बे होंगे कम और आएगा पार्लर जैसा निखार

यह भी पढ़ें- गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर बनाएं 100% शुद्ध रोज वॉटर, मिलेगी एकदम बेदाग और निखरी त्वचा

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।