विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेस वॉश और क्लींजर एक जैसे नहीं हैं! खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़े फर्क

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Tue, 25 Aug 2026 08:00 AM (IST)

फेस वॉश और क्लींजर में अंतर समझना त्वचा के लिए सही उत्पाद चुनने में मदद करता है। फेस वॉश तैलीय ...और पढ़ें

फेस वॉश और क्लींजर में अंतर: अपनी त्वचा के लिए सही उत्पाद चुनें (Picture Credit- AI Generated)

फेस वॉश और क्लींजर में अंतर: अपनी त्वचा के लिए सही उत्पाद चुनें (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद आपको अपनी स्किन खिंची-खिंची महसूस हो तो आपको लगेगा कि आपने गलत प्रोडक्ट चुन लिया है। दरअसल, आपको फेस वॉश नहीं, फेस क्लींजर की जरूरत थी। शॉप पर ये दोनों ही प्रोडक्ट एक साथ रखे होते हैं और लोगों को लगता है चेहरा ही तो धोना है कोई भी ले लो। इससे आपकी स्किन ज्यादा ड्राई या ऑयली हो सकती है या स्किन पर अन्य परेशानियां उभर सकती हैं। आइए समझते हैं इनके फर्क को।

वॉटर या जैल बेस्ड फॉर्मूला है फेस वॉश

फेस वॉश को ऑयली, कॉम्बिनेशन और एक्ने स्किन के लिए बेहतर माना जाता है। यदि चेहरा धोने के कुछ समय बाद आपको अपनी स्किन चिपचिपी महसूस होती या पोर्स बंद हो जाते हैं तो डीप क्लींजिंग फेस वॉश आपके लिए सही है।

क्रीम या मिल्क बेस्ड होता है क्लींजर

ड्राई, सेंसिटिव और मैच्योर स्किन पर फेस क्लींजर ज्यादा बेहतर असर दिखाते हैं। यह चेहरे की गंदगी साफ तो करता है लेकिन ड्राईनेस नहीं आने देता। यह मिल्क, क्रीम, ऑयल या फिर बाम रूप में आता है। इसका मुख्य फोकस चेहरे की सफाई के साथ-साथ नमी बनाए रखना भी होता है।

क्या दोनों साथ इस्तेमाल नहीं कर सकते

वैसे तो इन दोनों को एक साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन इसमें पहले कौन-सा यूज करना और उसके बाद कौन-सा, यह मायने रखता है। इस तरह आप डबल क्लीनिंग कर सकते हैं:

  • ड्राई स्किन पर सबसे पहले क्रीम या फिर ऑयल क्लींजर का इस्तेमाल करें
  • इससे आप अपना मेकअप, सनस्क्रीन और धूल-मिट्टी अच्छी तरह साफ कर सकते हैं
  • इसके बाद चेहरा धोकर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फिर फेस वॉश यूज करें
  • डबल क्लीनिंग तभी करें जब आपने मेकअप किया हो या कोई अन्य प्रोडक्ट लगाया हो
  • रोजाना डबल क्लीनिंग आपकी स्किन को ज्यादा सेंसिटिव बना सकती है

 इस तरह चुनें अपने लिए सही

  • ऑयली स्किन: ऑयल कंट्रोल करने के लिए ग्रीन टी और विटामिन सी युक्त फोमिंग फेस वॉश चुनें।
  • ड्राई या सेंसिटिव स्किन: स्किन को रूखेपन से बचाने के लिए क्रीम फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें।
  • कॉम्बिनेशन स्किन: आपके पास दोनों ही तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की सहूलियत है। दिन के समय फेस वॉश यूज करें और रात को फेस क्लींजर से चेहरा धोएं।

यह भी पढ़ें- स्किन पर सूट नहीं करते बाजार के प्रोडक्ट्स? तो आजमाएं हर स्किन टाइप के लिए सेफ ये देसी क्लींजर