Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदूषण और केमिकल से बेजान हुई त्वचा में नई जान फूंकेगी 'फेशियल स्टीमिंग', यह रहा सही तरीका

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:30 AM (GMT+05:30)

    5 मिनट की फेशियल स्टीमिंग देगी आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो, बस सही प्रोसेस पता होना चाहिए। ...और पढ़ें

    फेशियल स्टीमिंग का सही तरीका (Image Source: AI Generated)

    फेशियल स्टीमिंग का सही तरीका (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्लेंजिंग, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जैसे स्किनकेयर से जुड़ी बेसिक चीजों के बारे में तो सभी जानते हैं। पर अब इस लिस्ट में और एक और चीज शामिल हो गई है फेशियल स्टीमिंग। बाहर बढ़ते प्रदूषण और केमिकल के संपर्क में आने वाली स्किन को ज्यादा केयर की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं फेशियल स्टीमिंग क्या है और इससे स्किन को क्या फायदे मिल सकते हैं। 

    फेशियल स्टीमिंग 

    चेहरे को पानी की भाप से हीट देने की प्रक्रिया ही फेशियल स्टीमिंग कहलाती है। लेकिन सिर्फ पानी गर्म करके चेहरे को स्टीम देना इतना आसान नहीं है, इसके लिए कुछ जरूरी चीजों के बारे में पता होना चाहिए ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे। 

    फेशियल स्टीमिंग का सही तरीका 

    फेशियल स्टीमिंग के लिए पूरा प्रोसेस फॉलो करना जरूरी है, इसके लिए यहां बताई गई बातें ध्यान में रखें: 

    • सबसे पहले पानी को उबाल लेना है। 

    • अब इस पानी को हीट प्रूफ बर्तन में डाल दें। 

    • एक बड़ी सी तौलिया लें और आपके सिर और चेहरा दोनों को अच्छे से कवर कर सके। 

    • तौलिया सिर के ऊपर रखें और बर्तन की तरफ झुकें। 

    • ध्यान रहे कि चेहरा गर्म पानी के इतना करीब नहीं ले जाना है कि भाप से चेहरे पर जलन होने लगे या त्वचा ज्यादा जल जाए। 

    • ऐसा कम से कम 5-6 मिनट तक करने से बेहतर नतीजे मिलते हैं। 

    • फेशियल स्टीमिंग को ज्यादा करने की सोच भी रहे हैं तो 20 मिनट से ज्यादा न करें। 

    फेशियल स्टीमिंग के फायदे 

    1. फेशियल स्टीमिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे त्वचा गहराई से क्लीन होती है और पोर्स खुल जाते हैं। 

    2. चेहरे पर भाप देने से पोर्स ओपन होते हैं तो बैक्टीरिया की ग्रोथ रुक जाती है। इसी वजह से एक्ने और पिंपल भी कम होने लगते हैं। 

    3. स्किन के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी है और स्टीमिंग से त्वचा में नमी बनी रहती है। यहां मॉइश्चराइजिंग और हाइड्रेशन के बीच फर्क समझना जरूरी है। बता दें कि फेशियल ऑयल और क्रीम त्वचा को मॉइश्चराइज करते हैं और हाइड्रेशन केवल पानी से ही मिल सकती है। 

  • स्टीम से चेहरे पर ग्लो भी आता है और इसकी वजह है हीट से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ना। अब क्योंकि सर्कुलेशन बढ़ता है तो त्वचा को ज्यादा ऑक्सीजन मिल पाती है। नतीजतन त्वचा पर फाइनलाइंस और रिंकल्स भी कम दिखते हैं। 

  • खबरें और भी

    Source: WebMD