Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रखे-रखे सूख गई हैं Nail Polish, तो फेंकने की न करें गलती; इन 4 तरीकों से दोबारा कर सकेंगी यूज

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 04:38 PM (IST)

    फैशन की दुनिया में मेकअप का अहम रोल है खासकर लड़कियों के लिए। ज‍िस तरह मेकअप के ल‍िए काजल ल‍िपस्‍ट‍िक और ब‍िंदी अहम मानी जाती हैं ठीक उसी तरह नेल पॉल‍ ...और पढ़ें

    क्‍या आपकी भी नेल पॉल‍िश सूख गई है? (Image Credit- Freepik)
    क्‍या आपकी भी नेल पॉल‍िश सूख गई है? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Nail Polish लगाना सभी लड़क‍ियों को पसंद होता है।
    2. इससे हमारे हाथ-पैरों की सुंदरता बढ़ जाती है।
    3. कई बार ये सूख जाती हैं, ज‍िससे इस्‍तेमाल करना मुश्किल होता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। फैशन की दुनि‍या बहुत बड़ी है। इस फील्‍ड में आपको एक से एक आउटफ‍िट्स मह‍िलाओं के ल‍िए म‍िल जाएंगे। फैशन की बात जब भी होती है तो आउटफ‍िट्स के साथ-साथ मेकअप का भी जि‍क्र क‍िया जाता है। लड़कि‍यां तो ब‍िना मेकअप क‍िए घर से बाहर भी नहीं न‍िकलती हैं। काजल, ल‍िपस्‍ट‍िक से लेकर ब‍िंदी तक, ये सभी आपके लुक को न‍िखार देते हैं। आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

    आपको बता दें क‍ि ज्‍यादातर लड़‍क‍ियों को नेल पेंट (जि‍से नेल पॉल‍िश भी कहते हैं) लगाना पसंद होता है। वे हर ड्रेस के साथ मैच‍िंग नेल पेंट लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में वे एक साथ ढेर सारे नेल पॉल‍िश खरीद लेती हैं। कई बार तो इनका इस्‍तेमाल भी नहीं हो पाता और ये पूरी तरह से सूख जाते हैं। इनके सूखने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

    क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो अब आपको परेशान हाेने की जरूरत नहीं है। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं ज‍िससे सूखी या गाढ़ी हो चुकी नेल पेंट को आप आसानी से दोबारा इस्‍तेमाल कर सकेंगे। आइए उन ट‍िप्‍स के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    गर्म पानी का करें इस्‍तेमाल

    अगर आपकी नेल पेंट सूख गई है तो आपको एक बर्तन में पानी को गर्म करना है। पानी गुनगुना ही रहे। उसमें सूखी हुई नेल पॉलिश को कम से कम 20 म‍िनट के ल‍िए डाल दें। इसके बाद इसे निकालकर अच्छी तरह से शेक करें। इससे आप नेल पॉल‍िश को दोबारा इस्‍तेमाल कर सकेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कुर्ता और कुर्ती तो रोजाना पहनती होंगी, पर क्‍या जानती हैं इनमें अंतर? यहां दूर करें कन्‍फ्यूजन

    फ्र‍िज में न करें स्‍टोर

    अगर आप भी नेल पॉल‍िश को फ्रि‍ज में रखने की गलती करती हैं तो अब ऐसा करने से बचें। दरअसल, नेल पॉल‍िश को फ्र‍िज में रखने से इसमें थक्के बन जाते हैं। कोश‍िश करें क‍ि इन्‍हें कमरे में नॉर्मल टेंपरेचर पर ही रखें।

    थ‍िनर भी आएगा काम

    आपको बता दें क‍ि सूखी हुई नेल पॉल‍िश को दोबारा इस्‍तेमाल में लाने के ल‍िए आप थ‍िनर का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। नेल पॉलिश में थिनर की दो से तीन बूंद डाल दें और उसे अपनी हथेलियों के बीच रखकर रब करें। कम से कम दो म‍िनट तक ऐसा करें।

    धूप में रखें

    गाढ़ी हो चुकी नेल पॉल‍िश को आप धूप में भी रख सकती हैं। अगर धूप तेज है तो कम से कम आधे घंटे के ल‍िए नेल पॉल‍िश को छत पर रख दें। इससे कुछ ही देर में इसका गाढ़ापन दूर हो जाएगा। आप दोबारा से इसका इस्‍तेमाल कर सकेंगी।

    यह भी पढ़ें: क्या आपने कभी नोट‍िस किया है Lipstick पर लिखा नंबर? इसके पीछे है खास वजह