विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी में हाइड्रेटेड और फ्रेश स्किन के लिए लगाएं खीरे से बने 5 फेस मास्क, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

Published: Sat, 19 Apr 2025 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2025 08:03 AM (IST)

गर्मी में स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। तेज धूप स्किन को झुलसा देती है जिसकी वजह ...और पढ़ें

गर्मी में चेहरे पर लगाएं खीरे के ये फेस पैक्स (Picture Courtesy: Freepik)
गर्मी में चेहरे पर लगाएं खीरे के ये फेस पैक्स (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. तेज धूप के कारण त्वचा बेजान नजर आने लगती है
  2. स्किन को फ्रेश रखने के लिए खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं
  3. खीरे से बने फेस पैक्स स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाते हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में तेज धूप, पसीना और प्रदूषण के कारण त्वचा रूखी, बेजान और डिहाइड्रेटेड हो जाती है। ऐसे में खीरा (Cucumber) एक बेहतरीन नेचुरल उपाय है, जो त्वचा को ठंडक देने के साथ हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

खीरे में 95% पानी होता है, साथ ही, इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, एंटीऑक्सीडेंट्स और सिलिका जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं। आइए जानते हैं गर्मी में हाइड्रेटेड और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए खीरे से बने 5 आसान फेस (Cucumber Face Masks) मास्क के बारे में।

गर्मियों में लगाएं खीरे से बने 5 फेस पैक्स (Cucumber Face Masks for Summer)

खीरा और दही का हाइड्रेटिंग मास्क

सामग्री

  • ½ खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 चम्मच दही

बनाने की विधि

खीरे को ब्लेंड करके उसका पेस्ट बना लें और इसमें दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

फायदे

  • दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।
  • खीरा त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है।
  • यह मास्क सनबर्न से राहत दिलाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बालों की चमक बनाए रखने के लिए आजमाएं 5 Hair Mask, बाल दिखेंगे शाइनी और खूबसूरत

खीरा और शहद का मॉइश्चराइजिंग मास्क

सामग्री

  • ½ खीरा (पेस्ट बनाकर)
  • 1 चम्मच शहद

बनाने की विधि

खीरे के पेस्ट में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

फायदे

  • शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है, जो त्वचा को नमी देता है।
  • खीरा और शहद का कॉम्बिनेशन त्वचा की चमक बढ़ाता है।
  • यह मास्क डेड स्किन सेल्स को हटाकर ग्लोइंग स्किन देता है।

खीरा और एलोवेरा का सूदिंग मास्क

सामग्री

  • ½ खीरा
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने की विधि

खीरे को ब्लेंड करके एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें।

फायदे

  • एलोवेरा सूजन और जलन को कम करता है।
  • यह मास्क सनटैन और रैशेज से राहत दिलाता है।
  • त्वचा को डीप हाइड्रेशन देता है।

खीरा और नींबू का ब्राइटनिंग मास्क

सामग्री

  • ½ खीरा
  • 1 चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि

खीरे के पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें।

फायदे

  • नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा की रंगत निखारता है।
  • यह मास्क डार्क स्पॉट्स और टैनिंग को कम करता है।
  • ऑयली स्किन के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

खीरा और ओटमील का एक्सफोलिएटिंग मास्क

सामग्री

  • ½ खीरा
  • 1 चम्मच ओटमील (पीसा हुआ)

बनाने की विधि

खीरे के पेस्ट में ओटमील मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। 10 मिनट बाद धो लें।

फायदे

  • ओटमील डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को सॉफ्ट बनाता है।
  • यह मास्क ब्लैकहेड्स और पोर्स को कम करता है।
  • त्वचा को हाइड्रेट और स्मूद बनाता है।

यह भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगा लें ये 3 चीजें; चेहरे का ऑयल होगा कम, एक्ने भी नहीं करेंगे परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।