महंगे शैंपू और स्पा भूल जाएंगे! बालों को नेचुरली घना बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें
महंगे शैंपू और स्पा की बजाय, बालों को नेचुरली घना और मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करें।

क्या महंगे प्रोडक्ट्स से भी नहीं बढ़ रहे बाल? (Image Source: AI-Generated)
HighLights
शकरकंद बीटा-कैरोटीन से भरपूर, स्कैल्प में नेचुरल ऑयल बनाता है
अंडे प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर, बालों को घना और मजबूत बनाते हैं
पालक आयरन और विटामिन-सी से भरपूर, बालों का झड़ना रोकता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बालों को खूबसूरत बनाने के लिए महंगे शैंपू, सीरम और हेयर स्पा पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन क्या आपको मनचाहा रिजल्ट मिल पाता है? असल में, बालों में असली बदलाव तब आता है जब उन्हें अंदर से सही पोषण मिलता है।
सिर्फ बाहरी देखभाल से बालों का डेंसिटी नहीं बढ़ता। अगर आपकी डेली डाइट संतुलित है, तो आपके हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और बाल अपने आप घने और शानदार दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे नेचुरल डेली सप्लीमेंट्स के बारे में, जो आपके बालों की मोटाई और मजबूती बढ़ाने में जादू की तरह काम करते हैं।
शकरकंद
शकरकंद बीटा-कैरोटीन का खजाना है। यह शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है, जो स्कैल्प में नेचुरल ऑयल बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आपके बाल सूखे और बेजान नहीं होते। साथ ही, बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और उनका घनत्व काफी बेहतर हो जाता है।
चिया सीड्स
ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चिया सीड्स स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने का काम करते हैं। ये बालों की ग्रोथ को शानदार सपोर्ट देते हैं।
कैसे खाएं: रोज एक चम्मच भिगोए हुए चिया सीड्स को पानी या अपनी पसंदीदा स्मूदी में मिलाकर पिएं।
अंडे
प्रोटीन बालों के निर्माण का मुख्य तत्व है और अंडे हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन के साथ-साथ बायोटिन से भरपूर होते हैं। बायोटिन बालों में केराटिन के उत्पादन को तेज करता है। अगर आप नियमित रूप से अंडे खाते हैं, तो बाल घने, मजबूत होंगे और उनका टूटना भी काफी कम हो जाएगा।
कद्दू के बीज
मैग्नीशियम, आयरन और जिंक से भरे कद्दू के बीज स्कैल्प को हेल्दी रखने में माहिर हैं। इनमें मौजूद जिंक आपके हेयर ग्रोथ साइकिल को संतुलित करता है।
कैसे खाएं: रोजाना बस एक छोटी मुट्ठी कद्दू के बीज खाएं, यह जड़ों को भरपूर पोषण देकर बालों का घनत्व बढ़ाते हैं।
दही
क्या आप जानते हैं कि एक स्वस्थ पाचन तंत्र पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोखता है, जिसका सीधा असर आपके बालों की मजबूती पर पड़ता है? दही प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा सोर्स है। रोज एक कटोरी ताजा दही खाने से बालों की ग्रोथ और डेंसिटी में गजब का सुधार आता है।
बादाम
बादाम हेल्दी फैट्स, बायोटिन और विटामिन ई का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं। विटामिन ई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे आपके हेयर फॉलिकल्स को गहराई से पोषण मिलता है।
कैसे खाएं: मजबूत और चमकदार बाल पाने के लिए रोज 4-5 भिगोए हुए बादाम जरूर खाएं।
पालक
बालों के लगातार झड़ने का एक बहुत बड़ा कारण आयरन की कमी होता है। विटामिन-सी, फोलेट और आयरन से भरपूर पालक इस कमी को दूर करता है। पालक का नियमित सेवन करने से स्कैल्प तक ऑक्सीजन सही तरीके से पहुंचती है, जिससे बालों की जड़ें न सिर्फ मजबूत होती हैं, बल्कि बाल घने भी बनते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
