यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुबह उठकर सबसे पहले चेहरे पर लगा लें 4 चीजें, मिलेगा नूरानी निखार; हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज
खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लड़कियां कई तरीके अपनाती हैं लेकिन घरेलू उपाय सबसे बेहतर होते हैं। सुबह उठकर चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा की परेशानियां ...और पढ़ें

HighLights
- सुबह का समय स्किन केयर के लिए बेस्ट होता है।
- गर्मियों में त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं।
- आप इन चार तरीकों से स्किन केयर कर सकती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खूबसूरत दिखने की चाहत तो सभी लड़कियों की होती है। दमकती हुई त्वचा पाने के लिए वे न जाने कौन-कौन से तरीके अपनाती हैं। बाजार से महंगे दामों में कई प्रोडकट्स खरीद कर लाती हैं। इससे कुछ खास असर भी नहीं देखने को मिलता है क्योंकि इनमें केमिकल्स मिले होते हैं। वहीं कुछ लड़कियां घरेलू उपाय करती हैं।
आपको बता दें कि सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह ग्लोइंग स्किन के लिए आपकाे हेल्दी रूटीन फॉलो करने होते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह सो उठकर सबसे पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए जिससे आपके चेहरे पर नूरानी निखार आ सके। तो आइए उन चीजों के बारे में बिना देर किए जानते हैं -
कच्चा दूध
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से आपको जबरदस्त फायदे देखने को मिल सकते हैं। आपने कई लोगों को देखा होगा कि वे बेसन में कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं। हालांकि सिर्फ कच्चा दूध ही आपको ग्लोइंग स्किन दे सकता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करता है।
खीरे का रस
गर्मियों में खीरा एक नेचुरल कूलेंट की तरह काम करता है। अगर आप सो उठकर चेहरे पर खीरे का रस लगाती हैं तो इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही सूजन, डार्क सर्कल और ऑयलीनेस कम होंगे। आप इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा सकती हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Malai vs Aloe Vera: दोनों में से ग्लोइंग स्किन के लिए कौन ज्यादा असरदार? यहां दूर करें कन्फ्यूजन
पपीते का पल्प
पपीते में विटामिन सी और ए, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये त्वचा को ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। इनकी मदद से स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को खत्म किया जा सकता है। आपको राेज सुबह पपीते का गूदा लगाना चाहिए, इससे आपको नेचुरली ग्लो मिलता है।
शहद
हमारी स्किन के लिए शहद रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटी -बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। आप रोज सुबह उठकर 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर शहद लगा सकती हैं। हालांकि ये सब करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें: रोजाना चेहरे पर Aloe Vera लगाने से मिलेगा नूरानी निखार, दूर होंगी कई समस्याएं
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।