यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गेहूं के आटे में मिलाएं बस ये 4 चीजें, मिनटों में लौट आएगी चेहरे की खोई हुई चमक
गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ धूप और धूल का आंतक भी शुरू हो गया है। इस मौसम में सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन को भी खास देखभाल भी जर ...और पढ़ें

HighLights
- गेहूं का आटा हमारी रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है।
- आमतौर पर लोग इसकी रोटी खाना पसंद करते हैं।
- हालांकि, आप स्किन केयर के लिए भी गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर जब भी स्किन केयर की बात आती है, तो लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल बेसन या एलोवेरा का ही आता है। हालांकि, अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए आप गेहूं के आटे (Wheat Flour Face Mask) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
जी हां, आपने सही सुना है। हम बात कर रहे हैं गेहूं के आटे की, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर रोटी बनाने के लिए किया जाता है। शायद इसलिए आप स्किन केयर के लिए इसका इस्तेमाल सुनकर हैरान हो गए हैं, लेकिन यह पूरी तरह सच है। आप चमकती और दमकती त्वचा के लिए गेहूं के आटे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाकर स्किन को बेबी सॉफ्ट बना सकता है चंदन, बस ऐसे करें इस्तेमाल
ऑयली स्किन के लिए गेहूं का आटा और दूध
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो गेहूं का आटा आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए आपको बस 2 बड़े चम्मच आटा और 2 बड़े चम्मच दूध को मिलाकर इनका पेस्ट बनाना होगा। अब इस तैयार पेस्ट को रेगुलर फेस पैक की तरह चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। फिर से 15 मिनट तक सूखने दें और बाद में नॉर्मल पानी से मुंह धो लें।
डल स्किन के लिए आटा, गुलाब जल और दूध
रोज भी भागदौड़ और कामकाज के चलते सिर्फ शरीर ही नहीं अक्सर स्किन भी थक जाती है, जिसकी वजह से स्किन डल नजर आने लगती है। ऐसे में गेहूं के आटे की मदद से आप अपनी स्किन को रिफ्रेश बना सकते हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच गेहूं के आटे में दूध और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपको टैनिंग दूर करने में मदद मिलेगी और दूध-गुलाब जल स्किन को रिफ्रेश बनाएंगे।
खबरें और भी
हाइड्रेशन के लिए आटा, शहद और दही
अगर आप अपनी स्किन को हाइड्रेटिंग बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा, 2 बड़े चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट का फेस मास्क बनाएं अच्छी तरह से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगाने के बाद इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।