Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाकर स्किन को बेबी सॉफ्ट बना सकता है चंदन, बस ऐसे करें इस्तेमाल

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 07:19 AM (IST)

    चंदन सिर्फ अपनी भीनी-भीनी खुशबू के लिए ही मशहूर नहीं है बल्कि यह सदियों से खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका ठंडा असर एंटी-बैक्टीरि ...और पढ़ें

    Sandalwood Skin Benefits: कील-मुहांसों और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें चंदन का इस्तेमाल (Image Source: Freepik)
    Sandalwood Skin Benefits: कील-मुहांसों और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें चंदन का इस्तेमाल (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. केमिकल वाले प्रोडक्ट्स कई बार स्किन पर सूट नहीं करते हैं।
    2. त्वचा को नेचुरल केयर देकर आप कई परेशानियों से बच सकते हैं।
    3. चंदन के इस्तेमाल से दाग-धब्बों और एक्ने का सफाया हो जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sandalwood Skin Benefits: खूबसूरत, बेदाग और मुलायम त्वचा पाने की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन पिंपल्स, दाग-धब्बे और रूखापन हमारी स्किन की नैचुरल चमक को कम कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है! प्राकृतिक चीजों में चंदन (Sandalwood) एक ऐसा उपाय है जो आपकी स्किन को बेबी सॉफ्ट बना सकता है।

    चंदन का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही स्किन केयर में किया जाता रहा है। यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और स्किन सूदिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है, जो पिंपल्स, झाइयों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि चंदन को सही तरीके से इस्तेमाल (Sandalwood Face Mask) कर कैसे पाएं दमकती और कोमल त्वचा।

    पिंपल्स हटाने के लिए चंदन फेस पैक

    कैसे बनाएं?

    • 1 चम्मच चंदन पाउडर लें।
    • उसमें गुलाब जल मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें।
    • इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

    फायदे

    • यह पैक स्किन में बैक्टीरिया को खत्म कर पिंपल्स को सुखाने में मदद करता है।
    • त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सूजन कम करता है।

    दाग-धब्बे और झाइयों के लिए चंदन पैक

    कैसे बनाएं?

    • 1 चम्मच चंदन पाउडर में आधा चम्मच हल्दी और दूध मिलाएं।
    • इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें और फिर धो लें।

    फायदे

    • चंदन और हल्दी स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।
    • दूध त्वचा को मॉइश्चराइज कर उसे बेबी सॉफ्ट बनाता है।

    यह भी पढ़ें- ग्लास स्किन पाने का सपना पूरा करेगा Vitamin-E, बस इन तरीकों से करना होगा इस्तेमाल

    ऑयली स्किन के लिए चंदन फेस मास्क

    कैसे बनाएं?

    • 1 चम्मच चंदन पाउडर में मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस मिलाएं।
    • इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

    फायदे

    • यह मास्क एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और स्किन को मैट-फिनिश देता है।
    • नींबू त्वचा के पोर्स को टाइट करता है और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है।

    ड्राई स्किन के लिए चंदन और शहद पैक

    कैसे बनाएं?

    • 1 चम्मच चंदन पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं।
    • इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    फायदे

    • यह पैक त्वचा को डीप मॉइश्चर देता है और रूखेपन को दूर करता है।
    • शहद और चंदन स्किन को स्मूद और सॉफ्ट बनाते हैं।

    ग्लोइंग स्किन के लिए चंदन और एलोवेरा जेल

    कैसे बनाएं?

    • 1 चम्मच चंदन पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
    • इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

    फायदे

    • यह स्किन को रिफ्रेश करता है और नेचुरल ग्लो देता है।
    • एलोवेरा त्वचा की जलन को शांत करता है और चंदन ठंडक पहुंचाता है।

    अगर आप पिंपल्स, दाग-धब्बे और रूखी त्वचा से परेशान हैं तो चंदन का इस्तेमाल आपकी स्किन को बेबी सॉफ्ट बना सकता है। इसे हफ्ते में 2-3 बार आजमाकर आप कुछ ही दिनों में फर्क देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- धूप से आपकी स्किन को बचाने में कितनी कारगर है Drinkable Sunscreen? जानें इसके फायदे और नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा त्वचा के डॉक्टर से सलाह लें।