Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हेल्दी और Glowing Skin की चाहत को पूरा करेगा हरा धनिया, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 07:38 AM (IST)

    ग्लोइंग और हेल्दी स्किन भला कौन नहीं चाहता है? इसके लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खे (Natural Skincare) तक आजमाने से पीछे नहीं हटते ...और पढ़ें

    Skin Care में बहुत काम आएगा हरा धनिया, जानें कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल (Image Source: Freepik)
    Skin Care में बहुत काम आएगा हरा धनिया, जानें कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. हरा धनिया त्वचा को कई फायदे पहुंचा सकता है।
    2. स्किन केयर में इसके इस्तेमाल से स्किन हेल्दी हो सकती है।
    3. इसके मदद से आप फैस पैक से लेकर स्क्रब तक रेडी कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहे। इसके लिए बाजार में कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही एक ऐसा खजाना छिपा हुआ है जो आपकी त्वचा को नेचुरली निखार सकता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं हरे धनिए (Green coriander) की, जो न सिर्फ कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ाता है बल्कि आपकी त्वचा (Skin Care) के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कैसे।

    हरा धनिया क्यों है खास?

    हरा धनिया विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ये सभी गुण मिलकर आपकी त्वचा को कई तरह की समस्याओं से बचाते हैं।

    • सॉफ्ट स्किन: हरे धनिए में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं जो स्किन को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। यह आपकी स्किन को क्लियर करके इसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
    • दाग-धब्बों से छुटाकरा: हरे धनिए में मौजूद विटामिन सी पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। इससे दाग-धब्बे ही नहीं, बल्कि डार्क सर्कल भी कम हो जाते हैं।
    • स्किन को टाइट बनाए: हरे धनिए में मौजूद एंटी-एजिंग गुण स्किन को टाइट और फर्म बनाते हैं, जिससे फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या कम हो जाती है।
    • मुंहासों से छुटकारा: इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों और पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं।
    • त्वचा को हाइड्रेट करे: हरा धनिया त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है जिससे त्वचा ड्राई नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें- 30 दिनों तक सोने से पहले चेहरे पर लगाएं 5 ऑयल, मिलेगी ग्लोइंग और मुलायम त्वचा

    कैसे करें हरे धनिए का इस्तेमाल?

    हरे धनिए का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं।

    • फेस पैक: हरे धनिए को पीसकर इसमें दही या शहद मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। इस पैक को चेहरे पर लगाने से त्वचा चमकदार और मुलायम हो जाती है।
    • टोनर: हरे धनिए को पानी में उबालकर इस पानी से चेहरा धोने से त्वचा टोन हो जाती है।
    • स्क्रब: हरे धनिए को चीनी के साथ मिलाकर स्क्रब बना सकते हैं। यह स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।
    • मास्क: हरे धनिए को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर मास्क बना सकते हैं। यह मास्क त्वचा को सूद और हल्दी बनाता है।

    कितनी बार करें इस्तेमाल?

    आप हफ्ते में दो से तीन बार हरे धनिए का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

    इन बातों का रखें ख्याल

    • हरे धनिए का इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह धो लें।
    • अगर आपको हरे धनिए से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें।
    • किसी भी नए फेस पैक या मास्क को लगाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें- चावल के आटे से बने 4 फेस पैक्स से मिलेगी ग्लोइंग और बेदाग त्वचा, आप भी करके देखें ट्राई

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा त्वचा के डॉक्टर से सलाह लें।