यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हाथ लगाते ही गुच्छे में झड़ जाते हैं बाल? तो झाड़ू बनने में पहले ही खाना शुरू कर दें 5 चीजें
मानसून में बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है जिसके कई कारण हैं। इस मौसम में अक्सर लोग इस वजह से परेशान रहते हैं लेकिन आप अकेले नहीं है। न्यूट्रिशनिस्ट ल ...और पढ़ें

HighLights
- बरसात के मौसम में अक्सर बाल झड़ने लगते हैं।
- इसकी पीछे कई सारी वजह होती हैं।
- आप कुछ फूड्स से हेयर फॉल रोक सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या इन दिनों आप भी झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं? बालों को पकड़ते ही गुच्छे में बाल हाथ में आ जाते हैं? अगर हां, तो आप ऐसा फेस करने वाली अकेली नहीं हैं। बरसात के दिनों में अक्सर बाल झड़ने की समस्या सामान्य के मुकाबले बढ़ जाती है। यह परेशानी न सिर्फ आपके बालों का लुक खराब कर देती है, बल्कि चिंता का विषय भी बनती है।
अक्सर बरसात में टूटते-गिरते बालों की वजह ज्यादातर लोग नमी समझते हैं। हालांकि, यह उमस और नमी से कई ज्यादा होता है। ऐसे में हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि मानसून आते ही अक्सर क्यों बढ़ जाती है हेयर फॉल की समस्या और आप किन फूड्स की मदद से इससे राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स-
यह भी पढ़ें- टूट-टूटकर झाड़ू बन गए हैं बाल, तो घबराए नहीं! ऐसे करें नींबू का इस्तेमाल और पाएं लॉन्ग-शाइनी हेयर
मानसून में क्यों ज्यादा झड़ते हैं बाल
डॉक्टर ने बताया कि मानसून में बाल झड़ना एक वास्तविक समस्या है और इसका साइंटिफिक प्रूफ भी है। उन्होंने बताया कि सिर्फ नमी की वजह से नहीं होता है। इसके पीछ और भी कई वजह होती हैं, जो निम्न हैं-
- बालों के विकास चक्र में बदलाव: गर्मियों में ज्यादा बाल टेलोजन (रेस्टिंग) फेज में एंट्री करते हैं और इसलिए मानसून के दौरान बाल झड़ने लगते हैं।
- उमस-नमी का ज्यादा होना: इस मौसम में अक्सर ज्यादा उमस और नमी होती है। इसकी वजह से बालों के क्यूटिकल्स फूल या सूज जाते हैं, जिससे बाल आसानी से टूटने लगते हैं।
- संक्रमण और बुखार: मानसून के दौरान संक्रमण और बुखार आम है और यह बीमारी के बाद बाल झड़ने (टेलोजन एफ्लुवियम) को ट्रिगर कर सकता है।
कैसे रोके बालों का झड़ना
डॉ. बत्रा ने बालों के झड़ने का कारण बताने के साथ-साथ यह भी बताया कि आप कैसे अपने झड़ते बालों की समस्या से राहत पा सकत हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ फूड्स के बारे में, निम्न हैं-
खबरें और भी
- कद्दू के बीज– यह बीज मानसून के दौरान झड़ने वाले बालों से जुड़े हार्मोन DHT को ब्लॉक करते हैं। इससे हेयरफॉल कम होता है।
- नन्नारी, अनंतमूल या भारतीय सरसापरिला– अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं, जो यह आपके लिए मददगार साबित होगा। यह शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत करता है और स्कैल्प की सूजन को कम करता है।
- काले तिल– कैल्शियम, जिंक और हेल्दी फैट से भरपूर काले तिल भी हेयरफॉल की समस्या में कारगर साबित होंगे। ये पोर्स को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
- एलिव सीड्स (हलीम बीज)– बुखार के बाद बालों के झड़ने की समस्या आम है। ऐसे में इससे लड़ने के लिए हलीम बीज मदद करता है, जो आयरन और ऑक्सीजनेशन को बढ़ाता है।
- सूखी अदरक– यह आंत की सूजन को कम करती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है और स्कैल्प तक पोषक तत्वों की आपूर्ति करती है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- झाड़ू बन गए हैं बाल, तो फिक्र नॉट! 4 तरीकों से करें कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल और पाएं लॉन्ग-शाइनी हेयर