Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hair Fall Remedies: सर्द हवाओं की वजह झड़ने लगे हैं आपके भी बाल, तो इन नेचुरल तरीकों से करें हेयर केयर

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 05:53 PM (IST)

    Hair Fall Remedies सर्दियों के मौसम में बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। इस मौसम में हवा में नमी के कारण बाल बेजान हो जाते हैं जिससे बाल टूटने लगते ...और पढ़ें

    Hair Fall Remedies: झड़ते बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये कारगर उपाय
    Hair Fall Remedies: झड़ते बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये कारगर उपाय

    HighLights

    1. सर्दियों में हेयर फॉल की समस्या आम है।
    2. गुड़हल का फूल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hair Fall Remedies: सर्दियों में बालों का गिरना कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि सर्दियों में हमारे शरीर की नमी को सर्द चलती हवाएं चुरा लेती हैं, जिससे स्किन प्रॉब्लम के साथ हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ जाती है। हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए आप कई कारगर उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में बाल झड़ने के कारण और इससे बचने के उपाय।

    सर्दियों में बालों के अधिक झड़ने का कारण

    मौसम का बदलना तो तय है, ऐसे में बदलते मौसम को दोष देने से बेहतर है कि हम खुद से इनके हिसाब से अपने आप को प्रोटेक्ट करें और बालों को स्वस्थ बनाए रखें।

    वैसे भी बालों के अधिक झड़ने की असल वजह न्यूट्रिएंट्स की कमी ही है, लेकिन कुछ अन्य ऐसे भी कारण हैं जिनकी वजह से हमारे बाल झड़ते हैं। जिनमें हाइपो थाइराडिजम, डेंड्रफ, बोरिंग वॉटर यानी बोरवेल पानी से बालों को धोना, आनुवांशिकता आदि के कारण ठंड के मौसम में बाल झड़ने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों ने छीन ली है बालों की खूबसूरती, तो तेल नहीं घी से दूर करें एक साथ कई समस्याएं

    झड़ते बालों से राहत पाने के घरेलू उपाय

    प्याज और लहसुन

    प्याज और लहसुन वैसे तो हमारे खाने में इस्तेमाल किए जाने वाली सब्जियां हैं, लेकिन इनमें मौजूद पोषक तत्व न केवल हमारे बालों को फिर से उगने में मदद करतें हैं बल्कि उन्हें अंदर तक पोषण देकर जड़ों से मजबूत बनाने में भी मददगार है।

    खबरें और भी

    इसके लिए सिर्फ प्याज को कद्दूकस करके उसके रस को निकालिए और इसे अपने बालों पर लगाएं और एक घंटे बाद इन्हें धो लीजिए। ऐसे ही लहसुन का रस निकालकर इसे भी अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। प्याज और लहसुन दोनों के अलग- अलग रस को हफ्ते में दो बार अलग- अलग दिन लगाएं, इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

    जैतून का तेल और अंडा

    जैतून के तेल में अंडे के सफेद भाग को मिलाकर अच्छे से लगाएं और फिर एक घंटे बाद इसे किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। ऐसा करने से आपके बालों को भरपूर पोषण मिलेगा। अंडे में मौजूद प्रोटीन, जिंक, सल्फर और मिनरल बालों की जड़ों से सुरक्षा कर मजबूती प्रदान करने में मदद करते हैं।

    गुड़हल का फूल और नारियल तेल

    गुड़हल का फूल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाकर इसमें नारियल का तेल मिक्स करें और फिर इसे अपने बालों पर लगाएं। एक या दो घंटे बाद किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। इससे आपको सर्दियों में झड़ते बालों से मुक्ति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: सफेद बालों को उखाड़ना पड़ सकता है भारी, जानें इससे होने वाले नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik