Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Premature Grey Hair: सफेद बालों को उखाड़ना पड़ सकता है भारी, जानें इससे होने वाले नुकसान

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 06:30 AM (IST)

    प्रदूषण केमिकल्स और खराब लाइफस्टाइल की वजह से आज कल बालों के सफेद होने की समस्या काफी कम उम्र से ही शुरू हो जाती है। इसे छिपाने के लिए कई बार लोग इन्ह ...और पढ़ें

    सफेद बालों को उखाड़ने की वजह से हो सकते हैं कई नुकसान
    सफेद बालों को उखाड़ने की वजह से हो सकते हैं कई नुकसान

    HighLights

    1. लाइफस्टाइल, प्रदूषण आदि बालों के जल्दी सफेद होने की वजह बन सकते हैं।
    2. सफेद बालों को निकालने की वजह से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
    3. इससे स्कैल्प में इरिटेशन और रैशेज होने का जोखिम भी रहता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Premature Grey Hair: अपने बालों को खूबसूरत और घना बनाने के लिए हम अनगिनत तरीके अपनाते हैं। घर पर हेयर मास्क लगाने से लेकर सलून में घंटों बिताने तक, सब कुछ ट्राई करते हैं, लेकिन बालों की समस्या तब भी हल नहीं होती। बाल झड़ना, बालों का टूटना, दोमूहे होना और यह सूची ऐसे ही आगे बढ़ती रहती है। इन परेशानियों में बालों का उम्र से पहले सफेद होना भी शामिल है। कम उम्र में बालों के सफेद होने के premature greying कहा जाता है। ऐसा होने के पीछे लाइफस्टाइल से जुड़ी कई आदतें भी शामिल हो सकती हैं। ये सफेद बाल आपको काफी परेशान कर सकते हैं। इन्हें छिपाने के लिए कई लोग बालों को कलर करना, मेहंदी लगाना और यहां तक कि इन्हें तोड़ने के उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन सफेद बालों को तोड़ने के आपको कई खामियाजे उठाने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि सफेद बालों को उखाड़ने से आपको क्या नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

    बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो मेलानोसाइट नाम के सेल्स के कम होने की वजह से होते हैं। ये सेल्स एक पिगमेंट बनाते हैं, जिनकी वजह से बालों में रंग आता है। उम्र के साथ ये सेल कम होने लगते हैं, जिस वजह से बाल सफेद होने लगते हैं। इसके कई और कारण भी हो सकते हैं, जैसे- जेनेटिक्स, खान-पान की आदतें, पोषक तत्वों की कमी, स्मोकिंग, स्टाइलिंग टूल या ब्लीच के अधिक इस्तेमाल से, स्ट्रेस, प्रदूषण और कई बीमारियों की वजह से भी बाल जल्दी सफेद होने की समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां, तो निजात पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

    सफेद बालों को उखाड़ने की वजह से ऐसा नहीं होता कि आपके दूसरे बाल भी सफेद होने लगें, लेकिन इसकी वजह से कई दूसरी परेशानियां जरूर हो सकती हैं। सफेद बालों को उखाड़ने की वजह से होने वाले नुकसान-

    इन्फेक्शन का खतरा

    बालों को उखाड़ने की वजह से जड़ों में बैक्टिरीया इन्फेक्शन हो सकता है। इन्फेक्शन की वजह से एक्ने और दूसरी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए सफेद बालों को जड़ों से उखाड़ने से बचें।

    फॉलिकल डैमेज

    बालों को जबरदस्ती उखाड़ने की वजह से फॉलिकल्स डैमेज हो सकते हैं, जिस कारण से बालों की ग्रोथ धीमी हो सकती है या वहां बाल उगे ही न ऐसा भी हो सकता है। इसलिए बालों को उखाड़ें नहीं।

    स्कैल्प इरिटेशन

    बालों को जड़ों से निकालने की वजह से स्कैल्प में इरिटेशन होने का खतरा रहता है। इस वजह से रैशेज, खुजली जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

    हाइपरपिग्मेंटेशन

    बालों को बार-बार उखाड़ने की वजह से उस जगह पर हाइपरपिग्मेंटेशन होने का जोखिम रहता है। इस कारण से आपकी स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें: अपनी ब्यूटी स्लीप से पहले अपनाएंगे ये आदतें, तो स्किन बोलेगी थैंक्यू!

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी