यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
How To Reduce Wrinkles: चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां, तो निजात पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
How To Reduce Wrinkles बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं कई बार त्वचा की देखभाल न करने के कारण भी उम्र से पहले झुर्रियां नजर आने लग ...और पढ़ें

HighLights
- शहद स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- केला में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं।
- एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर जैतून के तेल से भी चेहरे पर मसाज कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। How To Reduce Wrinkles: उम्र बढ़ने के कारण त्वचा पर झुर्रियां नजर आना आम समस्या है। महिलाएं झुर्रियों को कम करने के लिए महंगे से महंगे ब्यूटी ट्रिटमेंट करवाती हैं, कई बार इससे स्किन को साइड इफेक्ट भी होता है। एजिंग साइन को कम करने के लिए आप घरेलू उपचार की भी मदद ले सकते हैं। इससे त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है और झुर्रियां भी कम हो सकती है। चलिए बिना देर किए जानते हैं, झुर्रियों को कम करने के घरेलू उपचार।
शहद
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर शहद स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो चेहरे पर शहद लगाएं, इसे एक पतली परत की तरह फैला दें। करीब 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में विटामिन-ई, विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। झुर्रियों को कम करने के लिए रोजाना एलोवेरा जेल से चेहरे पर मसाज करें।
यह भी पढ़ें: नेचुरल चीज़ों से बनने वाले इन फेस मास्क से बढ़ाएं कोलेजन प्रोडक्शन और बनी रहें जवां
नारियल तेल
यह तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है जो त्वचा को पोषण देने में मददगार है। रात में सोने से पहले आप अपने चेहरे पर नारियल तेल से जरूर मसाज करें।
जैतून का तेल
जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाते हैं। झुर्रियों से राहत पाने के लिए आप अपने चेहरे पर जैतून के तेल से मसाज कर सकते हैं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।
खबरें और भी
केला
केला में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। जो झुर्रियों को कम करने में मददगार है। इसके लिए आप एक बाउल में पके केले को मैश कर लें, इसके बाद चेहरे पर मसाज करें, करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। चेहरे पर दही से मसाज करें, इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में सफर के दौरान रखना चाहते हैं स्किन का ख्याल, तो इन बातों का रखें ध्यान
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik