Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बड़े पोर्स ने छीन ली है चेहरे की खूबसूरती? इन आसान तरीकों से पाएं इनसे छुटकारा

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 15 Apr 2026 05:11 PM (IST)

    स्किन पर मौजूद जो पोर्स पसीना और नैचुरल ऑयल बहार निकालने में अहम भूमिका निभाते हैं, कई वजहों से इनका आकार सामान्य से ज्यादा बड़ा नजर आने लगता है। ...और पढ़ें

    बड़े पोर्स से पाएं छुटकारा (Picture Credit- AI Generated)

    बड़े पोर्स से पाएं छुटकारा (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मिरर में चेहरे को करीब से देखने पर गालों और नाक के आस-पास के हिस्से में बड़े-बड़े पोर्स या रोमछिद्र नजर आते हैं। बड़े पोर्स की वजह से चेहरा भद्दा नजर आ सकता, लेकिन स्किन की बनावट का अहम हिस्सा होने की वजह से इसे पूरी तरह नहीं हटाया जा सकता।

    फिर भी सही स्किन केयर और प्रोडक्ट्स के साथ इसके आकार को छोटा जरूर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं ओपन पोर्स के क्या कारण हैं और किस तरह की देखभाल इसके आकार को कम कर सकती है।

    पोर्स बड़े हो जाने के ये हैं कारण

    इन छोटे-छोटे रोमछिद्रों से ही पसीना और शरीर का नैचुरल ऑयल सीबम निकलता है और हर किसी की स्किन पर मौजूद होता है, लेकिन इन वजहों से पोर्स बड़े हो जाते हैं:

    • सेबासियस ग्लैंड के ज्यादा एक्टिव होने की वजह से ऑयल अधिक बनने लगता है, जिससे पोर्स फैलकर बड़े हो जाते हैं।
    • मेकअप, धूल-मिट्टी, प्रदूषण पोर्स के बंद होने का कारण बनते हैं, जिससे पोर्स बड़े और गहरे दिखने लगते हैं
    • अगर परिवार में किसी को ओपन पोर्स की समस्या है तो आपको भी इसके होने का खतरा हो सकता है।
    • लंबे समय तक धूप में रहने से ओपन पोर्स की समस्या हो सकती है

    ऐसे बचें इस समस्या

    • नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स: इस तरह के स्किनकेयर और मेकअप प्रोडक्ट्स पोर्स को बंद नहीं करते।
    • इस तरह करें चेहरा क्लीन: चेहरे को दिन में दो बार धोएं। गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। हमेशा जेंटल क्लींजर से ही चेहरा साफ करें।
    • रेटिनॉल का इस्तेमाल: रेटिनॉल या रेटिनल पामिटेट युक्त स्किन केयर इस्तेमाल करने से फायदा मिल सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए सोने जाने से पहले ऐसे प्रोडक्ट्स लगाएं।
    • एक्ने का ट्रीटमेंट: एक्ने वाली स्किन पर सैलिसिलिक एसिड युक्त क्लींजर ज्यादा बेहतर रिजल्ट दिखाते हैं। कई स्टडीज में भी बंद पोर्स के लिए इसे असरदार माना गया है।
    • सनस्क्रीन से सुरक्षा: धूप से स्किन डैमेज होने से उनका लचीलापन कम हो जाता है। स्किन ढीली पड़ने से भी पोर्स ज्यादा स्पष्ट दिखने लगते हैं, इसलिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम वाली सनस्क्रीन लगाना ना भूलें।
    • एक्सफोलिएशन: इससे भी पोर्स हल्के पड़ जाते हैं। इसके लिए आप किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से भी सलाह ले सकते हैं।
    • ऐसा हो मॉइश्चराइजर: हल्के जैल बेस्ड, ऑयल फ्री फॉर्मूला वाले मॉइश्चराइजर लगाना ज्यादा फायदेमंद है।

    ये आदतें भी ओपन पोर्स में देती हैं फायदा

    • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
    • शक्कर युक्त और पैकेटबंद चीजें ना खाएं
    • तकिए का कवर समय-समय पर साफ करते रहें
    • बार-बार चेहरे को छूने से बचें
    • सोने से पहले मेकअप हटाना ना भूलें
    • डाइट में ज्यादा से ज्यादा रंगों वाली सब्जियां और फल शामिल करें

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही चेहरे पर पाएंगे गुलाब-सी रौनक, बस रात में सोने से पहले करें 3 चीजों का यूज