Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hair Care Tips: पाना चाहते हैं स्मूद और सिल्की बाल, तो इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 08:36 AM (IST)

    Hair Care Tips आजकल बालों की समस्या आम है। बालों की खूबसूरती के लिए न जाने लोग कितने पैसे खर्च कर देते हैं लेकिन फिर भी हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा नहीं ...और पढ़ें

    Hair Care Tips: इन नेचुरल चीजों से पाएं सिल्की और शाइनी बाल
    Hair Care Tips: इन नेचुरल चीजों से पाएं सिल्की और शाइनी बाल

    HighLights

    1. बाजार में मिलने वाले शैम्पू कंडीशनर से बाल और खराब होने लगते हैं।
    2. दही भी बालों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।
    3. बालों को वॉश करने से पहले नारियल तेल से चंपी करें।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: बाल झड़ने की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। हर तीसरा व्यक्ति बाल झड़ने की परेशानी से जूझ रहा है। इसके साथ ही आजकल स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल भी बहुत होने लगा हैं, जिससे बाल ड्राई रूखे और बेजान हो जाते हैं। इससे बचने के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट, शैम्पू, कंडीशनर आदि का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले शैम्पू कंडीशनर से बाल और खराब होने लगते हैं। आज हम आपको कुछ नेचुरल कंडीशनर की जानकारी दे रहे हैं, जो आपको आसानी से घर में ही मिल जाएंगे। जिसे लगाने से न केवल आपके बाल मुलायम और शाइनी होंगे बल्कि मजबूत भी होंगे।

    नारियल तेल

    बालों को वॉश करने से पहले नारियल तेल से चंपी करें, इससे बाल मजबूत होंगे और टूटना भी बंद हो जाएंगे। इसके बाद वॉश करने के बाद बालों में शाइनी भी आएगी।

    अंडा

    बालों के लिए अंडा नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। बालों को वॉश करने से पहले करीब आधे घंटे के लिए अंडे का पीला भाग बालों में लगा लें, इसके बाद शैम्पू से बाल धो लें। आपके बाल मुलायम और चमकदार होंगे।

    यह भी पढ़ें: Parineeti Raghav Wedding: अपने वेडिंग लुक से परिणीति जीत रही हैं लोगों का दिल, देखें उनकी शादी की खास तस्वीरें

    दही

    दही भी बालों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके लिए आप बालों को वॉश करने से पहले कम से कम 1 घंटे के लिए दही लगाकर छोड़ दें, इसके बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें। ऐसा करने से आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: Beauty Tips: पाना चाहती हैं खूबसूरत नाखून, तो अपनाएं ये आसान उपाय

    केला और शहद

    बालों को वॉश करने से पहले केले और शहद का मास्क स्कैल्प पर लगाएं, इससे आपको बहुत फायदा होगा। इस पैक को बनाने के लिए पके केले को मैश कर लें, इसमें 2 चम्मच शहद मिक्स करें। अब इस मिश्रण को बालों पर लगाएं, करीब 1 घंटे बाद बालों को धो लें। इससे आपके बाल सिल्की और स्मूद हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik