यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Facial Hair: चेहरे की अनचाहे बालों से हैं परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं छुटकारा
Facial Hair ज्यादातर महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे छोटे-छोटे बाल होते हैं। जिससे उनकी खूबसूरती कम हो जाती है। चेहरे की अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लि ...और पढ़ें

HighLights
- चेहरे पर बाल तब आते हैं, जब आपके शरीर में हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है।
- अखरोट खाने से दिमाग तो तेज होते ही है, बल्कि ये फेशियल हेयर की ग्रोथ भी कम करता है।
- कद्दू के बीज का सेवन करने से चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाया जा सकता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Facial Hair: चेहरे पर मौजूद बाल काफी सारी महिलाओं की परेशानी का सबब बन जाता है। इसे हटाने के लिए महिलाएं वैक्सिंग और थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं लेजर टेक्निक का भी सहारा लेती हैं। वैक्सिंग और थ्रेडिंग काफी पेन फुल होता है और लेजर टेक्निक हर कोई अपना नहीं पाता। दरअसल चेहरे पर बाल तब आते हैं, जब आपके शरीर में हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। हार्मोन को लेवल में लाने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर सकती हैं। इसके अलावा घरेलू उपायों की मदद से भी चेहरे के बाल से छुटकारा पा सकती हैं।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज का सेवन करने से चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसे किसी भी फल या सब्जी में डालकर खाएं। इससे बालों के ग्रोथ होने वाले एंजाइम को रोकने में मदद मिलती है।
स्पियरमिंट चाय
स्पियरमिंट एक प्रकार की पुदीना है, जिसकी चाय का सेवन करने से फेशियल हेयर को हटाने में मदद मिल सकती है। बॉडी में टेस्टोस्टेरोन को हटाने और एण्ड्रोजन के लेवल को कम करने के लिए रोजाना 2-3 कप पुदीने के पत्ते की चाय का सेवन करना चाहिए।
दालचीनी का पानी
पानी में दालचीनी का टुकड़ा डालें और इसे उबालें। इसके बाद इसे ठंडा करके पिएं। इससे चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।
स्पेशल चाय
सोने से पहले मुलेठी, दालचीनी और जायफल को पानी में उबालकर इकी चाय बनाएं और पिएं। इससे अनचाहे बालों की ग्रोथ रुक जाएगी।
अखरोट
अखरोट खाने से दिमाग तो तेज होते ही है, बल्कि ये फेशियल हेयर की ग्रोथ भी कम करता है। अखरोट को भिगोकर खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसके रोजाना सेवन से फेशियल हेयर से छुटकारा मिलता है।
खाने में इन चीजों के इस्तेमाल के साथ-साथ रोजाना 30 मिनट वॉक करें और एक्सरसाइज करें इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और हार्मोनल लेवल भी नहीं बढ़ेगा।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik