पसीने से चिपचिपे और बदबूदार हो जाते हैं बाल? किचन में रखी इस चीज से बाल रहेंगे हफ्ते भर फ्रेश
गर्मी में पसीने के कारण बालों में चिपचिपाहट और बदबू आने लगती है? इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन आपके किचन में रखा है, जो बालों को फ्रेश बनाए रखेगा। ...और पढ़ें

बालों को फ्रेश रखेगा ये नुस्खा (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा के साथ-साथ बालों से जुड़ी समस्याएं भी तेजी से बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस और पसीने के कारण स्कैल्प का चिपचिपा होना बेहद आम बात है। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि शैम्पू करने के अगले ही दिन बाल वापस ऑयली दिखने लगते हैं और पसीने की वजह से बालों से अजीब सी बदबू आने लगती है।
अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में चिपचिपे और बदबूदार बालों से परेशान हैं और हर दूसरे दिन शैम्पू करके थक चुके हैं, तो आपके किचन में ही एक जादुई चीज मौजूद है आपके बालों को हफ्ते भर तक फ्रेश, चमकदार और खुशबूदार बनाए रख सकती है। वह चीज है एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका। आइए जानते हैं कि गर्मियों में यह आपके बालों के लिए कैसे वरदान साबित हो सकता है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है।
बालों के लिए क्यों फायदेमंद है एप्पल साइडर विनेगर?
गर्मियों में पसीने और धूल-मिट्टी के कारण हमारे स्कैल्प का प्राकृतिक पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके अलावा, बार-बार शैम्पू और केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर गंदगी की परत भी जमा हो जाती है, जिससे बाल बेजान और बदबूदार हो जाते हैं।
- पीएच लेवल को सुधारे- एप्पल साइडर विनेगर की एसिडिक होती है। यह स्कैल्प के पीएच स्तर को बैलेंस करता है, जिससे एक्स्ट्रा ऑयल का निकलना बंद होता है।
- बदबू और बैक्टीरिया का सफाया- इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो पसीने के कारण पैदा होने वाले बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करते हैं। इससे बालों की बदबू दूर होती है।
- नेचुरल क्लींजर- यह स्कैल्प पर जमी गंदगी और डैंड्रफ को साफ करता है, जिससे बालों में फ्रेशनेस महसूस होती है।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
बालों में एप्पल साइडर विनेगर का सीधा इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह काफी स्ट्रॉन्ग होता है। इसे हमेशा पानी में मिलाकर ही इस्तेमाल करें।
खबरें और भी
सामग्री-
- 1 से 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
- 1 मग गुनगुना पानी
लगाने का तरीका-
- सबसे पहले अपने नियमित माइल्ड शैम्पू से बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह धो लें, ताकि ऊपरी गंदगी साफ हो जाए।
- अब एक मग गुनगुने पानी में 1 या 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो, सिर्फ हल्का गुनगुना होना चाहिए।
- शैम्पू करने के बाद, इस तैयार मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर धीरे-धीरे डालें। उंगलियों से स्कैल्प की 1-2 मिनट तक हल्की मसाज करें।
- इसे बालों में 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल या ठंडे पानी से बालों को एक बार फिर अच्छी तरह धो लें।
- इससे आपके बाल जल्दी चिपचिपे नहीं होंगे और फ्रेशनेस बनी रहेगी।