Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में जांघों के बीच खुजली और रैशेज से हैं परेशान? राहत के लिए अपनाएं डॉक्टर की ये 4 सलाह

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 03:23 PM (IST)

    गर्मियों में पसीना और उमस जांघों के बीच खुजली, जलन और रैशेज का कारण बनती है। ...और पढ़ें

    पसीने से होने वाले फंगल इन्फेक्शन को न करें नजरअंदाज (Image Source: AI-Generated)

    पसीने से होने वाले फंगल इन्फेक्शन को न करें नजरअंदाज (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही पसीना, उमस और बढ़ती गर्मी स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां लेकर आती है। इस मौसम में अक्सर त्वचा के आपस में रगड़ने से खासकर जांघों के बीच वाले हिस्से में- जलन, खुजली और रैशेज की समस्या बहुत आम हो जाती है।

    इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) डॉ. डी.एम. महाजन की मानें, तो पसीने के कारण पैदा होने वाली नमी और गर्मी फंगल इन्फेक्शन के पनपने के लिए एकदम सही माहौल बनाती है।

    Skin infecyion

    (Image Source: AI-Generated) 

    शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज

    ज्यादातर लोग शुरुआत में इन लक्षणों को यह सोचकर अनदेखा कर देते हैं कि यह कुछ समय की परेशानी है और अपने आप ठीक हो जाएगी, लेकिन अगर खुजली और त्वचा का लाल होना लगातार बना रहे, तो यह फंगल इन्फेक्शन, घमौरियां या त्वचा के छिलने का साफ संकेत हो सकता है। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो यह समस्या काफी गंभीर हो सकती है।

    बचाव और देखभाल के तरीके

    डॉ. डीएम महाजन के अनुसार, इन समस्याओं से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। प्रभावित हिस्से को हमेशा साफ और सूखा रखना चाहिए। इसके अलावा, आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं:

    • सूती और ढीले कपड़े पहनें: हमेशा आरामदायक और सूती कपड़े पहनें। इससे शरीर में हवा आसानी से पहुंचती है, पसीना कम इकट्ठा होता है और त्वचा के बीच रगड़ भी कम होती है।
    • सिंथेटिक कपड़ों से बचें: बहुत ज्यादा टाइट और सिंथेटिक फैब्रिक वाले कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि ये पसीने को सोखते नहीं हैं।
    • पसीने वाले कपड़े तुरंत बदलें: अगर आपने कसरत की है या आपके कपड़े पसीने से भीग गए हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द बदल लें।
    • पाउडर या क्रीम का इस्तेमाल: जिन लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आता है, वे त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए एंटी-फंगल पाउडर या डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाई गई क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।

    fungal infection

    खबरें और भी

    (Image Source: AI-Generated) 

    डॉक्टर से कब मिलें?

    अगर आपको बहुत तेज खुजली, रेडनेस, जलन या रैशेज जैसे लक्षण ज्यादा समय तक परेशान करें, तो इसे बिल्कुल न टालें। सही जांच और इलाज के लिए तुरंत किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।

    गर्मियों के दिनों में त्वचा के इन शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। थोड़ी-सी सावधानी आपको किसी भी गंभीर स्किन इन्फेक्शन से बचा सकती है और पूरी गर्मी आपको आरामदायक एहसास करा सकती है।

    यह भी पढ़ें- मामूली रेडनेस या स्किन इन्फेक्शन का संकेत? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कैसे करें पहचान

    यह भी पढ़ें- क्या वर्कआउट के बाद तुरंत नहाना जरूरी है? एक्सपर्ट ने बताया देरी करने पर क्या होता है