Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मामूली रेडनेस या स्किन इन्फेक्शन का संकेत? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कैसे करें पहचान

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 04:48 PM (IST)

    डॉ. नीहारिका गोयल के अनुसार, स्किन इन्फेक्शन के शुरुआती लक्षणों में हल्की रेडनेस, खुजली और सूजन शामिल हो सकती है। ...और पढ़ें

    स्किन इन्फेक्शन बढ़ने से पहले ही पहचान लें शुरुआती संकेत (Image Source: AI-Generated)

    स्किन इन्फेक्शन बढ़ने से पहले ही पहचान लें शुरुआती संकेत (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी स्किन सिर्फ शरीर की आउटर लेयर ही नहीं है, बल्कि यह एक बेहद मजबूत ढाल भी है। जी हां, यह हमें धूल, प्रदूषण, खतरनाक बैक्टीरिया, फंगस और तरह-तरह के वायरस से सुरक्षित रखती है, लेकिन कई बार इस सुरक्षा कवच पर ही इन्फेक्शन का अटैक हो जाता है।

    डॉ. नीहारिका गोयल (कंसलटेंट-डर्मेटोलॉजिस्ट, स्वस्तम स्किन क्लीनिक, नई दिल्ली) का कहना है कि अक्सर इसके शुरुआती लक्षण इतने मामूली होते हैं कि हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, और यही आगे चलकर एक बड़ी परेशानी बन सकते हैं।

    Skin issues

    (Image Source: Freepik) 

    ऐसे पहचानें स्किन इन्फेक्शन की शुरुआत

    जब भी स्किन पर इन्फेक्शन की शुरुआत होती है, तो इसके संकेत बहुत हल्के होते हैं। आपको अपनी त्वचा पर हल्की रेडनेस, खुजली, जलन या सूजन महसूस हो सकती है। इसके अलावा, प्रभावित जगह पर छोटे-छोटे दाने, फुंसियां, त्वचा का छिलना या पानी से भरे छाले भी दिखाई दे सकते हैं। ये सभी संकेत बताते हैं कि आपकी त्वचा को आपकी देखभाल पर ध्यान देने की जरूरत है।

    इन्फेक्शन के टाइप मुताबिक, इसके लक्षण भी अलग-अलग होते हैं। जी हां, अगर त्वचा पर गोल चकत्ते बन गए हैं और उनमें लगातार खुजली हो रही है, तो यह फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। वहीं, अगर किसी जगह पर दर्द है, मवाद भर गया है और सूजन ज्यादा है, तो यह बैक्टीरियल इन्फेक्शन का इशारा है।

    डॉक्टर नीहारिका का कहना है कि अगर समय रहते इन पर ध्यान न दिया जाए, तो यह इन्फेक्शन तेजी से आस-पास की साफ त्वचा पर भी फैल सकता है। कुछ गंभीर मामलों में तो संक्रमण वाली जगह गर्म महसूस होने लगती है, बुखार आ जाता है और शरीर में कमजोरी लगने लगती है, जो खतरे की घंटी है।

    खबरें और भी

    skin infection

    (Image Source: Freepik) 

    बचाव के लिए नोट कर लें ये टिप्स

    इन परेशानियों से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। अपनी स्किन को हमेशा क्लीन और हाइड्रेटेड रखें। अगर आपको पसीना आया है, तो उसके बाद नहाना न भूलें। अपने गंदे हाथों से चेहरे या किसी भी खुले घाव को छूने से बचें। इसके साथ ही, अपना तौलिया और कपड़े दूसरों के साथ कभी शेयर न करें। साथ ही, एक अच्छी और बैलेंस डाइट लेना भी आपकी स्किन को इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देता है।

    अगर आपको अपनी त्वचा पर इन्फेक्शन का कोई भी लक्षण दिखाई देता है और वह तीन-चार दिनों के अंदर ठीक नहीं होता या तेजी से फैलने लगता है, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें। समय पर लक्षणों की पहचान करने और सही इलाज लेने से किसी भी स्किन इन्फेक्शन को आसानी से रोका जा सकता है और त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- क्या वर्कआउट के बाद तुरंत नहाना जरूरी है? एक्सपर्ट ने बताया देरी करने पर क्या होता है

    यह भी पढ़ें- पिंपल्स फोड़ने की आदत बिगाड़ सकती है चेहरा, इन्फेक्शन और स्कारिंग का रहता है खतरा