विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलसी के बीजों का 'होममेड केराटिन जेल' बालों के लिए वरदान से कम नहीं! नोट करें बनाने और लगाने का सही तरीका

Published: Sun, 16 Aug 2026 06:30 AM (IST)

बालों को सिल्की-स्मूद बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर चुके हैं तो एक बार अलसी के बीज का यह ट्रीटमेंट ट्राई करें।

अलसी में बीज से बना केराटिन हेयर जेल

अलसी में बीज से बना केराटिन हेयर जेल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सैलून में जाकर केराटिन ट्रीटमेंट कराने के बारे में तो सुना होगा पर मुश्किल ही कोई नेचुरल तरीके से केराटिन ट्रीटमेंट करने के बारे में जानता होगा। इसकी खास बात यह है इसके न तो कोई साइड इफेक्ट्स हैं और न ही इसमें मोटा खर्च होने वाला है। 

अलसी के बीज से केराटिन ट्रीटमेंट

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, विटामिन E और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसकी मदद से बालों को घर पर ही बड़ी ही आसानी से स्मूद और शाइनी बनाया जा सकता है। बस जरूरत है तो अलसी के बीज का हेयर केयर में सही इस्तेमाल करने की। 

अलसी में बीज से बना केराटिन हेयर जेल 

बालों की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय उन्हें नेचुरली सिल्की और स्मूद बनाया जा सकता है। आइये जानते हैं इसका हेयर जेल बनाने की रेसिपी

सामग्री 

  • 2 चम्मच अलसी के बीज 

  • 1/2 चम्मच नारियल तेल 

  • 1 चम्मच शहद

  • 3 चम्मच चावल

  • 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल

विधि 

  • एक छोटे बर्तन में 2 चम्मच अलसी के बीज और 3 चम्मच चावल चावल डालकर कम से कम 8-10 मिनट तक पकने दें। 

  • जब लगे कि पानी गाढ़ा और चिपचिपा हो गया है तो गैस बंद करके उसे ठंडा होने के लिए रख दें। 

  • फिर थोड़ी देर बाद जब पानी ठंडा हो जाए तो एक सूती कपड़ा लें और उससे पानी को छान लें। 

  • कपड़े में बचे हुए बीज और चावल के मिश्रण को मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लेना है। 

  • इस पेस्ट में एलोवेरा जेल, शहद और जरूरत पड़ने पर नारियल का तेल मिला लें। ध्यान रहे कि डैंड्रफ या किसी इन्फेक्शन की कंडीशन में तेल डालने से बचें। 

  • इसके बाद छना हुआ जेल भी इसी मिश्रण में मिला दें। तैयार है आपका अलसी के बीज से बना केराटिन हेयर मास्क। 

लगाने का सही तरीका 

इस हेयर को बालों की जड़ों से नीचे तक अच्छे से अप्लाई करना है। इसके बाद बालों को ढीला जूड़ा बांधकर कवर कर लें। इसे कम से कम एक घंटे लगाए रखना है और बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें। वहीं, बात करें इसके उपयोग की तो बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है। साथ ही, इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना भी न भूलें।

यह भी पढ़ें- हीट स्टाइलिंग से डैमेज बालों के लिए रामबाण है भृंगराज-आंवला हेयर मास्क, नोट करें बनाने और लगाने की पूरी विधि

यह भी पढ़ें- नहीं कम हो रहा बालों का टूटना-झड़ना? हेयर फॉल रोकने के लिए इन आसान तरीकों से करें प्याज के रस का इस्तेमाल

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।