Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गलत क्लींजर भी बन सकता है एक्ने की वजह, यहां पढ़ें अलग-अलग स्किन टाइप के लिए कैसे चुनें सही फेसवॉश

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 07:39 AM (IST)

    त्वचा की देखभाल में सही फेसवॉश चुनना जरूरी है, क्योंकि गलत प्रोडक्ट स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी स्किन टाइप को समझना और उसके अनुसार सामग्री वा ...और पढ़ें

    कैसे चुनें अपने लिए सही फेसवॉश? (Picture Courtesy: Freepik)

    कैसे चुनें अपने लिए सही फेसवॉश? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. स्किन केयर के लिए सही फेसवॉश चुनना जरूरी है

    2. गलत फेस वॉश के कारण स्किन बैरियर डैमेज और एक्ने की समस्या हो सकती है

    3. अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही फेसवॉश चुनें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्किन केयर रूटीन की शुरुआत हमेशा चेहरे की सफाई यानी क्लींजिंग से होती है। अक्सर हम विज्ञापनों या दोस्तों की सलाह पर कोई भी फेसवॉश खरीद लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत फेसवॉश आपकी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा, रूखा या मुंहासों से भर सकता है?

    चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए सबसे जरूरी है अपनी स्किन टाइप को समझना और उसके अनुसार सही इंग्रिडिएंट्स वाला फेसवॉश चुनना। आइए जानते हैं अपनी स्किन के लिए सही फेसवॉश कैसे चुनें।

    ऑयली स्किन के लिए

    अगर आपका चेहरा धोने के कुछ देर बाद ही चिपचिपा और चमकदार दिखने लगता है, तो आपकी स्किन ऑयली है। ऐसी त्वचा के पोर्स अक्सर बंद हो जाते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स और मुंहासे होते हैं। इसलिए अगर स्किन ऑयली है, तो आपको फोमिंग या जेल-बेस्ड फेसवॉश चुनना चाहिए। इसमें सैलिसिलिक एसिड, ग्लाइकोलिक एसिड, टी-ट्री ऑयल या नीम होना चाहिए। ये स्किन के ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करते हैं और पोर्स की गहराई से सफाई करते हैं।

    Face wash

    (Picture Courtesy: Freepik)

    ड्राई स्किन के लिए

    चेहरा धोने के बाद अगर त्वचा खिंची-खिंची और सफेद दिखने लगे, तो आपकी स्किन ड्राई है। ऐसी त्वचा को ऐसे क्लींजर की जरूरत होती है जो सफाई तो करे, लेकिन नेचुरल ऑयल्स को न छीने। आपको क्रीमी या लोशन-बेस्ड फेसवॉश का चुनाव करना चाहिए, जिसमें हयालूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन, एलोवेरा या विटामिन-ई हो। ये सफाई के साथ-साथ त्वचा को हाइड्रेट भी रखते हैं।

    कॉम्बिनेशन स्किन के लिए

    यह सबसे आम स्किन टाइप है, जिसमें 'T-Zone' (माथा, नाक और ठुड्डी) ऑयली होता है, जबकि गाल सूखे या नॉर्मल होते हैं। इसके लिए आपको एक जेंटल फेसवॉश की जरूरत है जो न तो बहुत ज्यादा ऑयली हो और न ही बहुत ज्यादा ड्राई। ऐसे फेसवॉश चुनें जो बैलेंसिंग हों। लैक्टिक एसिड या विटामिन-सी वाला माइल्ड क्लींजर आपके लिए बेहतरीन काम करेंगे।

    खबरें और भी

    सेंसिटिव स्किन के लिए

    ऐसी त्वचा पर कोई भी नया प्रोडक्ट लगाते ही जलन, रेडनेस या खुजली होने लगती है। आपको फ्रेग्रेंस-फ्री और हाइपोएलर्जेनिक फेसवॉश की तलाश करनी चाहिए। इसमें कैमोमाइल, ओट्स या सेरामाइड्स होने चाहिए, जो स्किन बैरियर को मजबूत करते हैं।

    फेसवॉश खरीदते समय इन 3 बातों का भी रखें खास ध्यान

    • pH बैलेंस- हमारी त्वचा का प्राकृतिक pH लगभग 5.5 होता है। हमेशा 'pH Balanced' फेसवॉश ही चुनें ताकि त्वचा का नेचुरल बैलेंस न बिगड़े।
    • सल्फेट और पैराबेन से बचें- सल्फेट (जैसे SLS) फेसवॉश में झाग तो बहुत बनाता है, लेकिन यह त्वचा को बहुत ज्यादा रूखा कर देता है। हमेशा सल्फेट-फ्री फेसवॉश चुनें।
    • मौसम का मिजाज- याद रखें कि मौसम के साथ आपकी स्किन की जरूरतें बदलती हैं। सर्दियों में माइल्ड क्रीमी क्लींजर और गर्मियों में डीप क्लीनिंग फेसवॉश का इस्तेमाल करना समझदारी है।
    • दिन में दो बार इस्तेमाल करें- सुबह सोकर उठने के बाद और रात को सोने से पहले हरा साफ करना न भूलें।