Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hair Care Tips: अगर आपके भी बाल हो रहे हैं पतले, तो घना बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 05:07 PM (IST)

    Hair Care Tips बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हेयर फॉल की समस्या बढ़ती जा रही है। अक्सर लोग बालों को मजबूत बनाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स ...और पढ़ें

    Hair Care Tips:बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती हैं ये चीजें
    Hair Care Tips:बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती हैं ये चीजें

    HighLights

    1. बाल पतले होने के कई कारण हो सकते हैं।
    2. एलोवेरा के इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत हो सकते हैं।
    3. प्रोटीन से भरपूर अंडे बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hair Care Tips: खूबसूरत बालों को पतला होते हुए देखना काफी तनावपूर्ण हो सकता है। हालांकि बाल पतले होने के कई कारण हो सकते हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, हार्मोनल अनबैलेंस, जेनेटिक्स कारणों की वजह से भी हेयर फॉल की समस्या होती है।

    बालों को पतला होने से रोकने के लिए आप कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जिनकी मदद से बाल मजबूत हो सकते हैं। ये घरेलू चीजें आपके बालों के लिए जादुई रूप से काम कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं बालों को पतला होने से कैसे बचाएं।

    एलोवेरा का इस्तेमाल

    एलोवेरा के इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत हो सकते हैं। इसके लिए आपको एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इस जेल को अपनी उंगलियों से अपने स्कैल्प पर मसाज करें। मालिश करने के बाद, इसे लगभग 25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें। ऐसा आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बाल जड़ से मजबूत होंगे।

    अंडे

    पतले बालों की समस्या से राहत पाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरे में अंडे फोड़ें, इसमें जैतून का तेल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद अपने बालों को शैम्पू से धोएं। आप हफ्ते में इस प्रक्रिया को 1-2 बार कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: रोजाना पिएं एक ग्लास आंवले-चुकंदर का जूस और बनी रहें बढ़ती उम्र में भी जवां

    एवोकाडो

    बालों की मजबूती के लिए एवोकाडो काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक कटोरे में एवोकैडो और एक केला मैश करें। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे आपके बालों को मजबूती मिलती है।

    आंवला और नीबू का रस

    आंवले और नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है। जो बालों के लिए काफी फायदेमंद है। आप इससे चिकना पेस्ट तैयार कर लें, फिर इसे बालों पर लगाएं । सूख जाने के बाद बालों के ठंडे पानी से धो लें।

    नीम का पत्ता

    नीम के पत्ते भी बालों के लिए गुणकारी साबित हो सकते हैं। इनके इस्तेमाल से डैंड्रफ, हेयप फॉल आदि समस्या से राहत पा सकते हैं। बालों पर इस्तेमाल करने के लिए नीम के पत्तों को सबसे पहले धो लें, अब इसका पेस्ट तैयार करें, फिर इसे बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद धो लें।

    मेथी दाने

    बालों के लिए मेथी दाने भी लाभकारी है। ये बालों को झड़ने से बचाते हैं। इसके लिए रात में मेथी दानों को पानी में भिगो दें। सुबह बीजों को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे शैम्पू से धो लें।

    यह भी पढ़ें: अगर आपकी भी स्किन है ऑयली, तो ठंड के मौसम में ऐसे रखें उसका ख्याल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik