Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Glowing Skin Tips: फेस्टिवल पर चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इन आसान स्टेप्स से घर पर ही करें क्लीनअप

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 12:24 PM (IST)

    Glowing Skin Tips फेस्टिवल में चाहिए चेहरे पर नेचुरल निखार तो इसके लिए हेल्दी डाइट पर करें फोकस साथ ही स्किन केयर पर भी दें ध्यान। जिसमें एक सबसे जरूर ...और पढ़ें

    Glowing Skin Tips: इन आसान स्टेप्स से घर पर खुद से ही कर सकती हैं क्लीन अप
    Glowing Skin Tips: इन आसान स्टेप्स से घर पर खुद से ही कर सकती हैं क्लीन अप

    HighLights

    1. फेस्टिवल में चाहिए चेहरे पर नेचुरल निखार, तो शुरू कर दें अभी से इसकी तैयारी।
    2. घर पर क्लीनअप करने का आसान तरीका।
    3. चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ ये स्किन को अंदर से हेल्दी भी बनाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Glowing Skin Tips: एक्ने, ब्रेकआउट, रिंकल्स जैसी समस्याएं आपको समय से पहले बूढ़ा दिखाने का काम करती है। इन समस्याओं से बचे रहने के लिए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद फायदेमंद होता है। क्लीनअप एक ऐसा ट्रीटमेंट है जिससे स्किन की डीप क्लीनिंग होती है और चेहरे का ग्लो बढ़ता है। क्लीनअप टर्म अक्सर हमें पॉर्लर में सुनने को मिलता है, लेकिन क्या आप जानती हैं इस प्रोसेस के लिए आपको पार्लर पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं, घर पर आप खुद से ही ये कर सकती हैं और पा सकती हैं साफ-सुथरी निखरी त्वचा। आइए जानते हैं क्लीनअप का प्रोसेस। 

    इन स्टेप्स के साथ घर पर खुद से करें क्लीनअप

    स्टेप 1ः स्किन को अच्छी तरह साफ करें

    क्लीनअप प्रोसेस का सबसे पहला स्टेप है चेहरे को अच्छी तरह साफ करना। जिसके लिए किसी जेंटल फेसवॉश का इस्तेमाल करें। फेस वॉश को हथेलियों में लेकर सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए चेहरे को 2 से 3 मिनट तक साफ करें। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

    स्टेप 2ः स्टीमिंग

    क्लीनअप का दूसरा दूसरा स्टेप स्टीमिंग यानी भांप लेना। स्टीमिंग से ब्लैकहेड्स और डेड स्किन सेल्स को हटाना आसान हो जाता है। इसके लिए बाउल में पानी उबालें। पानी अच्छे से बॉयल हो जाए तो एक बड़ा टॉवल लें। इसे सिर पर इस तरह से रखें कि उसके अंदर आपका चेहरा और गर्म पानी वाला बाउल कवर हो जाए। यहां ध्यान दें कि बाउल चेहरे को कुछ दूरी पर रखना है उसके एकदम करीब नहीं। वरना चेहरा जल सकता है। 4 से 5 मिनट तक स्टीम लें। स्टीम लेने के बाद चेहरे पर थोड़ी देर आइस क्यूब लगाएं। इससे लूज स्किन टाइट होती है। 

    स्टेप 3ः स्क्रबिंग

    स्टीमिंग के बाद फेस को स्क्रब करना है। स्क्रबिंग से डेड स्किन सेल्स आसानी से रिमूव हो जाते हैं। घर में आप नेचुरल चीज़ों की मदद से बढ़िया सा स्क्रब तैयार कर सकते हैं। टमाटर का टुकड़ा लें। चीनी और कॉफी पाउडर को एक साथ मिक्स कर लें और टमाटर के टुकड़े की मदद से इससे चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। थोड़ी देर चेहरे पर इसे लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    स्टेप 4ः फेस पैक लगाएं

    फेस पैक के साथ क्लीनअप का प्रोसेस हो जाएगा खत्म। इसके लिए एक चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं और दही या गुलाबजल की मदद से इसका पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 10 से 15 मिनट लगाकर रखें फिर पानी से धो लें। फेस पैक हटाने के बाद मॉयश्चराइजर लगाना न भूलें।

    ये भी पढ़ेंः- Face Packs For Glowing Skin: करवाचौथ पर चाहिए चेहरे पर नेचुरल ग्लो, तो ट्राई करें ये ग्रीन फेस पैक

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik