Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंजेपन से मिलेगा छुटकारा! बालों को नेचुरल तरीके से उगाने के लिए सरसों के तेल में मिलाएं ये चीजें

    By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 19 Apr 2026 08:00 AM (IST)

    आजकल गंजेपन और तेजी से झड़ते बालों की प्रॉब्लम काफी आम हो गई है, जिससे किसी का भी आत्मविश्वास प्रभावित होता है। ...और पढ़ें

    सरसों के तेल से पाएं गंजेपन से छुटकारा (Picture Credit- AI Generated)

    सरसों के तेल से पाएं गंजेपन से छुटकारा (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल स्ट्रेस, गलत खान-पान और प्रदूषण के कारण गंजेपन और बालों के झड़ने की समस्या आम हो गई है। खासकर सिर के कुछ हिस्सों पर बाल झड़ने से गंजापन जल्दी नजर आने लगता है। ये बात और है कि आयुर्वेद में कई ऐसे प्राकृतिक नुस्खे बताए गए हैं, जिनसे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और नई ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।

    सरसों का तेल इसमें खास माना जाता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। अगर इसमें कुछ और नेचुरल चीजें मिलाई जाएं, तो यह गंजेपन पर भी असरदार हो सकता है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में-

    मेथी के दाने

    मेथी बीज में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल रोकता है। सरसों के तेल में मेथी के दाने डालकर गर्म करें और ठंडा होने पर सिर की मसाज करें। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और नई ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

    प्याज का रस

    प्याज सल्फर से भरपूर होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है। सरसों के तेल में थोड़ा सा प्याज का रस मिलाकर लगाने से गंजेपन वाली जगह पर बाल उगने की संभावना बढ़ती है।

    करी पत्ते

    करी पत्ते बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं और उनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। सरसों के तेल में करी पत्ते डालकर हल्का गर्म करने से यह और भी असरदार हो जाता है।

    आंवला

    आंवला विटामिन सी का बेस्ट सोर्स है और यह बालों की जड़ों को पोषण देकर गंजेपन को रोकता है। सरसों के तेल में आंवले का पाउडर या ताजे टुकड़े डालकर लगाने से स्कैल्प हेल्दी होता है।

    नीम की पत्तियां

    नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। गंजेपन का एक कारण डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन भी हो सकता है। सरसों के तेल में नीम की पत्तियां डालकर लगाने से स्कैल्प साफ रहता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।

    खबरें और भी

    अदरक

    अदरक स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हेयर फॉल को रोकता है। सरसों के तेल में अदरक का रस या टुकड़े डालकर लगाने से गंजेपन वाली जगह पर नई ग्रोथ की संभावना बढ़ती है।

    एलोवेरा

    एलोवेरा बालों को हाइड्रेशन और पोषण देता है। इसमें मौजूद एंजाइम हेयर फॉलिकल्स को एक्टिवेट करते हैं। सरसों के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से बाल मजबूत और घने हो सकते हैं

    उपयोग का तरीका

    एक कांच की बोतल में सरसों का तेल लें। इसमें नीम और करी पत्तियों या आंवला और एलोवेरा या फिर अदरक का रस या प्याज का रस या फिर मेथी दानों को डालकर हल्का गर्म करें और एक हफ्ते तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद इस तेल से हफ्ते में 2-3 बार स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज करें। नियमित प्रयोग से गंजेपन में सुधार दिख सकता है।

    यह भी पढ़ें- सूखे पत्‍तों की तरह झड़ने लगे हैं बाल, तो 5 Vitamins की हो सकती है कमी; Hairfall रोकेंगे ये ट‍िप्‍स

    यह भी पढ़ें- 25 की उम्र में 55 का लुक? बुढ़ापे से पहले आपके बाल सफेद होने की असली वजह ये 'कमी' है

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।