Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Natural Remedies For Rashes: गर्मी में रैशेज़ से हैं परेशान, तो इन असरदार नुस्खों से पाएं निजात

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 02:30 PM (GMT+05:30)

    Natural Remedies For Rashes गर्मियों में स्किन रैशेज़ आम समस्या है। इससे शरीर में जलन और खुजली होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इससे ...और पढ़ें

    गर्मियों में रैशेज़ से हैं परेशान, तो इन असरदार नुस्खों से पाएं निजात
    गर्मियों में रैशेज़ से हैं परेशान, तो इन असरदार नुस्खों से पाएं निजात

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Natural Remedies For Rashes: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की वजह से अक्सर लोग रैशेज़ से परेशान रहते हैं। इन छोटे-छोटे दानों से जलन और खुजली की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि ये घाव का भी रूप ले लेते हैं। हालांकि यह कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें रैशेज़ की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में आज आपको असरदार प्राकृतिक उपचार के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।

    चंदन पाउडर

    एक छोटे बाउल में दो-तीन बड़े चम्मच पानी लें, इसमें चंदन पाउडर मिलाएं। अब इस पेस्ट को चकत्ते पर लगाएं। आप जलन और दर्द से राहत पा सकते हैं।

    नीम का पानी

    निम के पत्ते चकत्ते से राहत दिलाने में काफी मददगार है। इसके लिए पानी में नीम की पत्तियां डाल कर उबाल लें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इससे नहाएं।

    एलोवेरा जेल

    एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से आप गर्मी में होने वाले रैशेज़ को शांत कर सकते हैं। शरीर के प्रभावित हिस्सों पर एलोवेरा जेल अप्लाई करें। आपको इससे आराम मिल सकता है।

    मुल्तानी मिट्टी

    इसमें एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो रैशेज़ से राहत दिलाने में मददगार है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे उस हिस्से पर लगाएं, लगभग 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

    तुलसी की पत्तियां

    तुलसी की पत्तियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो स्किन रैशेज़ से होने वाले जलन और सूजन को कम करने में सहायता करती है। इन पत्तियों को पीस लें, इसमें शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को चकत्ते पर लगा सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी

    Picture Courtesy: Freepik

    ये भी पढ़ें- Coffee For Hair: बालों के लिए बेहद फायदेमंद है कॉफी, इस तरह बनाएं होममेड हेयर मास्क

    Aamna Sharif looks: गर्मियों में दिखना चाहती हैं फैशनेबल, तो आमना शरीफ से लें आउटफिट्स आइडियाज

    Skin Care Tips: गर्मियों में खिली-खिली त्वचा पाना चाहती हैं, तो खीरे से बने इन फेस पैक्स का करें इस्तेमाल