Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Silky Hair: स्ट्रेट और सिल्की हो जाएंगे उलझे हुए बाल! बस एक बार आजमाकर देखें घर पर बना ये हेयर मास्क

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 11:00 PM (IST)

    आजकल के लाइफस्टाइल में बालों से जुड़ी समस्याओं से बड़े ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी परेशान हो रहे हैं। टूटते दोमुंहे रूखे और रफ बालों से अगर आप भी ...और पढ़ें

    ड्राई हेयर को ट्रीट करने के लिए अपनाएं ये तरीके
    ड्राई हेयर को ट्रीट करने के लिए अपनाएं ये तरीके

    HighLights

    1. पार्लर या स्पेशल ट्रीटमेंट लिए बिना भी बालों को स्मूथ और सिल्की बनाया जा सकता है।
    2. मार्केट में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स से रिएक्शन का खतरा होता है, तो वहीं ये महंगे भी काफी होते हैं।
    3. घर में मिलने वाली कुछ सस्ती लेकिन कीमती चीजों को बालों के लिए सही ढंग से इस्तेमाल करने से हैरान करने वाले नतीजे पाए जा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Silky Hair: बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन आज के लाइफस्टाइल की उन बड़ी समस्याओं में से है, जिससे कई लोग परेशान हैं। इन्हें ठीक करने के लिए आप भी तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाकर थक चुके हैं, या फिर मार्केट में मिलने वाले महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का खर्च नहीं उठा सकते हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको दोमुंहे और बेजान बालों को दोबारा से हेल्दी और शाइनी बनाने का ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे उलझे बाल भी आसानी से सुलझ जाएंगे। आइए जानें।

    एलोवेरा हेयर मास्क

    बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एलोवेरा हेयर मास्क काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे घर पर तैयार करना भी बेहद आसान है। आपको चाहिए एलोवेरा के कुछ पत्ते और नारियल का तेल।

    यह भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में नहीं होना चाहते गंजेपन का शिकार, तो डाइट में शामिल करें ये 5 जरूरी मिनरल्स

    इसे बनाने के लिए एलोवेरा जेल में नारियल का तेल मिलाएं और इसे हफ्ते में दो दिन रात में सोने से पहले बालों पर इस्तेमाल करें। आप चाहें, तो इसे ओवरनाइट के लिए भी छोड़ सकते हैं, या मास्क लगाकर 1 घंटे बाद इसे शैंपू से वॉश कर सकते हैं। ये रूटीन फॉलो करने से 1 महीने के अंदर रूखे से रूखे बाल भी मुलायम हो जाते हैं।

    बेसन हेयर मास्क

    बालों को नेचुरल कंडिशन करने के लिए बेसन में दही मिलाकर भी लगाया जा सकता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको इसमें दही और हल्दी को मिला लेना है और 30 मिनट तक बालों पर रखने के बाद धो लेना है। इस रूटीन को भी आप हफ्ते में 2 बार अपना सकते हैं, रात को सोने से पहले ऐसा करने से फायदा ज्यादा मिलता है। बता दें, स्कैल्प और बालों से धूल हटाने के लिए भी कारगर तरीका है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- झड़ते बालों ने दे रखा है बहुत ज्यादा स्ट्रेस, तो इसे रोकने में काम आ सकते हैं ये घरेलू उपाय

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik