Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beauty Tips: पाना चाहते हैं घनी और खूबसूरत पलकें, तो ये 5 नेचुरल चीजें करेंगी मदद

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 02:37 PM (IST)

    Beauty Tips चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आंखें अहम भूमिका निभाती हैं। सुंदर दिखने के लिए महिलाएं सबसे ज्यादा मेकअप आंखों के पास करती हैं। अगर आंखों का ...और पढ़ें

    Beauty Tips: पलकों पर लगाएं नारियल तेल, तेजी से होगा ग्रोथ
    Beauty Tips: पलकों पर लगाएं नारियल तेल, तेजी से होगा ग्रोथ

    HighLights

    1. पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए नारियल तेल की मदद ले सकते हैं।
    2. आप अपनी पलकों पर एलोवेरा जेल भी अप्लाई कर सकते हैं।
    3. रोजाना रात में सोने से पहले पलकों पर जैतून का तेल लगाएं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beauty Tips: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में आंखों की खूबसूरती काफी मायने रखती है, लेकिन घनी और काली पलकें हो, तो चेहरा और आकर्षक लगता है। आजकल तो महिलाएं आर्टिफिशियल आईलैशेज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। अगर आप अपनी पलकों को प्राकृतिक रूप से बढ़ाना चाहती हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। पलकों की ग्रोथ के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा और भी कई तेल हैं, जो पलकों को खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करेंगे।

    अरंडी का तेल

    अरंडी का तेल पलकों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस तेल के इस्तेमाल से आंखों की पलकें घनी होत हैं। यह तेल पलकों को झड़ने से रोकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल में एक चम्मच अरंडी का तेल मिक्स करें और रोजाना रात में इसे कॉटन की मदद से पलकों पर लगाएं, फिर सुबह धो लें। ऐसा करने से पलकों की ग्रोथ तेजी से होगी।

    जैतून का तेल

    जैतून के तेल में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाई जाती है। यह तेल पलकों को बढ़ाने में मदद कर सकता है। लंबी पलकों के लिए जैतून का तेल कारगर उपाय साबित हो सकता है। रोजाना रात में सोने से पहले पलकों पर जैतून का तेल लगाएं, इससे आपको फर्क नजर आएगा।

    यह भी पढ़ेंRaw Milk For Skin: टैनिंग दूर करने से लेकर दाग-धब्बे मिटाने तक, चेहरे पर कच्चे दूध लगाने के हैं कई फायदे

    नारियल तेल

    पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए नारियल तेल की मदद ले सकते हैं। चाहें तो आप ऑलिव ऑयल और नारियल तेल एकसाथ मिलाकर रात में सोने से पहले पलकों पर लगाएं, सुबह पानी से चेहरा धो लें।

    एलोवेरा जेल

    एलोवेरा जेल में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। घनी और लंबी पलकों के लिए एलोवेरा जेल काफी कारगर उपाय है। नियमित रूप से सोने से पहले आप अपनी पलकों पर एलोवेरा जेल लगाएं, अगले दिन धो लें।

    खबरें और भी

    ग्रीन टी

    ग्रीन टी के इस्तेमाल से आप पलकों को घना और खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी बना लें और इसे ठंडा कर लें। फिर अपनी पलकों पर लगाएं।

    यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: पाना चाहते हैं शाइनी और सुन्दर बाल, तो बस शैम्पू करने से पहले करें ये काम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik