विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care: गर्मियों में चाहिए ग्लोइंग और पिंपल फ्री स्किन, तो ऐसे करें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल

Published: Thu, 23 May 2024 10:36 PM (IST)

ज्यादातर भारतीय घरों में आपको तुलसी का पौधा देखने को मिल जाएगा। पूजा-पाठ और सेहत के लिहाज से इसके फायदे ...और पढ़ें

गर्मियों में चाहिए ग्लोइंग और पिंपल फ्री स्किन, तो ऐसे कर लें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल (Image Source: Freepik)
गर्मियों में चाहिए ग्लोइंग और पिंपल फ्री स्किन, तो ऐसे कर लें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. गर्मियों में लोगों को त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं परेशान करती हैं।
  2. इस मौसम में पिंपल फ्री और ग्लोइंग स्किन पाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है।
  3. तुलसी के पत्ते आपको कील-मुहांसे, दाग-धब्बे और ब्लैकहेड्स जैसी कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Care: धार्मिक और सेहत की नजर से तो तुलसी का महत्व है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन केयर में इसका इस्तेमाल भी आपको शानदार फायदे दे सकता है। गर्मियों में आप भी पिंपल्स, सन-टैन या ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या से परेशान रहते होंगे। ऐसे में, आइए आज आपको बताते हैं इन तमाम दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के इस्तेमाल का तरीका।

रेडनेस और इरिटेशन से मिलेगी राहत

प्यूरिफाइंग गुणों से भरपूर तुलसी आपके स्किन पोर्स को डीप क्लीन करने का हुनर रखती है। इसके लिए आप थोड़े पानी में इसकी कुछ पत्तियां डालकर उसे उबाल लें और रोजाना फेस वॉश के बाद इसे टोनर के रूप में यूज करें। इससे न सिर्फ रेडनेस दूर होगी, बल्कि इरीटेशन से भी राहत मिलेगी।

मिलेगी पिंपल फ्री स्किन

पिंपल फ्री स्किन और वो भी गर्मियों में? जी हां, यह मुमकिन है और इसके लिए आपको तुलसी के पत्तों को पीसकर इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर लेना है। इससे कील-मुंहासों से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही गर्मियों में ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं जा रहे पिंपल्स के निशान, तो एक बार इस फेस पैक को करें ट्राई

नहीं रहेंगे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को दूर करने के लिए तुलसी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है। इसके लिए आपको इसे नीम के कुछ पत्तों और शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाना है और 10 मिनट बाद धो लेना है। बता दें, गर्मियों में कई लोगों को त्वचा पर एक्स्ट्रा ऑयल की समस्या होती है, ऐसे में तुलसी के पत्ते इसे दूर करने में काफी माहिर हैं।

दाग-धब्बों से छुटकारा

कील-मुहांसे तो फिर भी चले जाते हैं, लेकिन इनके बाद रह जाने वाले दाग-धब्बे अक्सर लोगों के लिए सिरदर्द बन जाते हैं। ऐसे में, अगर आप भी कई सारे प्रोडक्ट्स यूज करके थक चुके हैं, तो इस बार तुलसी का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। इसके लिए आपको एक मिक्सर में तुलसी के पत्ते, संतरे के छिलके और गुलाब जल मिलाकर इसके पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा लेना है। बस धीरे-धीरे ये एक्ने मार्क्स कम होने लगेंगे।

यह भी पढ़ें- जब घर पर बना Face Serum दिला सकता है क्लियर और ग्लोइंग स्किन, तो मार्केट से महंगे दाम पर क्यों खरीदना भला?

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।