यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
काले और घने चाहिए Eyebrow के बाल, तो हल्दी में मिलाकर बस एक महीना लगाएं ये 4 घरेलू चीजें
कई बार जरूरत से ज्यादा थ्रेडिंग या केमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से Eyebrow के बाल झड़ने लगते हैं या हल्के हो जाते हैं। अगर आप भी आइब्रो के बालों को फिर से ...और पढ़ें

HighLights
- हर महिला की चाहत होती है कि उसकी आईब्रो शेप में बनी हो।
- आईब्रो के काले और घने बाल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।
- कुछ खास टिप्स की मदद से आप Eyebrow की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। काली, घनी और खूबसूरत आइब्रो हर चेहरे को एक अलग निखार देती हैं, लेकिन क्या करें जब आइब्रो के बाल कमजोर होकर झड़ने लगें या इतने हल्के हों कि बार-बार पेंसिल से शेप देनी पड़े?
अगर आप भी हर बार शीशे में खुद को देखकर सोचती हैं कि काश आपकी भी आइब्रो थोड़ी और घनी होती... तो अब ये सिर्फ ख्वाहिश नहीं, हकीकत बन सकती है। जी हां, वो भी बिना किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट के।
बस एक चुटकी हल्दी और कुछ घरेलू चीजें मिलाकर, आप एक महीने में पा सकती हैं नेचुरल, काली और घनी आइब्रो – वो भी आसानी से, घर बैठे। आइए जानें वो 4 देसी नुस्खे (Home Remedies for Eyebrows) जो हल्दी के साथ मिलकर आपके आइब्रो की खूबसूरती लौटा सकते हैं, और बनाएंगे उन्हें बिल्कुल परफेक्ट शेप वाली बोल्ड ब्राउज (Get Thicker Eyebrows Naturally)।

बालों का नेचुरल टॉनिक है हल्दी
हल्दी में पाए जाते हैं एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं, लेकिन सिर्फ हल्दी ही नहीं, इसके साथ कुछ खास चीजें मिलाकर अगर आप नियमित रूप से लगाएं, तो आइब्रो के बालों में जान आ सकती है।
नारियल तेल + हल्दी
नारियल तेल बालों को जड़ से पोषण देता है और हल्दी त्वचा की सफाई करती है। ये कॉम्बिनेशन आइब्रो के रुक चुके बालों को दोबारा उगाने में मदद करता है।
कैसे लगाएं:
- 1 चम्मच नारियल तेल में चुटकीभर हल्दी मिलाएं।
- रात को सोने से पहले ब्रश या उंगली से आइब्रो पर लगाएं।
- सुबह गुनगुने पानी से धो लें।
- रोजाना लगाने से 2 हफ्तों में हल्का असर दिखना शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में Hair Wash के बाद भी चिपचिपे रहते हैं बाल, तो ऑयली स्कैल्प से छुटकारा दिलाएंगे 5 टिप्स
खबरें और भी
एलोवेरा जेल + हल्दी
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और डेड स्किन हटाता है। जब इसे हल्दी के साथ मिलाया जाता है, तो ये आइब्रो के पार्स को खोलता है और हेयर ग्रोथ को तेज करता है।
कैसे लगाएं:
- 1 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लें और उसमें आधी चुटकी हल्दी मिलाएं।
- इस पेस्ट को हल्के हाथों से आइब्रो पर मसाज करें।
- 30 मिनट बाद धो लें या रातभर छोड़ दें।
अरंडी का तेल + हल्दी
अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद राइसीनोलिक एसिड बालों को गहरा, मोटा और मजबूत बनाता है। हल्दी इसके असर को दोगुना कर देती है।
कैसे लगाएं:
- 1 चम्मच अरंडी के तेल में चुटकीभर हल्दी मिलाएं।
- ब्रश या कॉटन से आइब्रो पर लगाएं।
- रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें।
- ये उपाय हफ्ते में 4 बार अपनाएं।
प्याज का रस + हल्दी
प्याज में सल्फर होता है जो नए बाल उगाने में मदद करता है। हल्दी के साथ इसका मेल पुराने फॉलिकल्स को एक्टिव करता है।
कैसे लगाएं:
- आधा चम्मच प्याज का रस लें, उसमें हल्दी की चुटकी मिलाएं।
- रूई से आइब्रो पर लगाएं (ध्यान रहे, आंखों में न जाए)।
- 15 मिनट बाद अच्छे से धो लें।
- सप्ताह में 2-3 बार लगाएं – कुछ ही हफ्तों में असर दिखने लगेगा।
यह भी पढ़ें- रात में फॉलो करें ये खास स्किन केयर रूटीन, Sun Tan से बचाव के साथ मिलेंगे और भी ढेरों फायदे