यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Independence Day 2024 Outfit: आजादी का जश्न मनाने के लिए फॉलो करें ये आउटफिट आइडियाज, दिखेंगे बेहद स्टाइलिश
इस साल देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर अगर आप भी अपने लुक में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आप ही के लिए ...और पढ़ें

HighLights
- स्वतंत्रता दिवस के दिन कई लोग अपने आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं।
- 15 अगस्त के दिन आप अपने लुक को मिनिमल और फ्लॉलेस रख सकते हैं।
- इस खास मौके पर स्टाइल के साथ-साथ कम्फर्ट का ख्याल रखना भी जरूरी है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Independence Day 2024 Outfit: 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के बाद से ही हर साल देश में स्वतंत्रता दिवस का दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। महिलाओं की बात करें तो वे भारतीय परिधान कभी भी पहन सकती हैं, लेकिन पुरूषों के लिए ऑफिस या कॉलेज में धोती-कुर्ता या पायजामा आदि पहनना ऐसे खास मौकों पर ही हो पाता है। इस ओकेजन पर अगर आप भी हर किसी से अलग और बेहद स्पेशल नजर आना चाहते हैं, तो यहां हम इससे जुड़े कुछ स्टाइलिंग टिप्स आपको बताने जा रहे हैं। इससे आप खुद को भी तिरंगे के रंग में स्टाइल कर पाएंगे और अपनी खूबसूरती में भी चार-चांद लगा पाएंगे।

एथनिक चुनें
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आपके ऑफिस, कॉलेज या सोसाइटी में कुछ कार्यक्रम हो रहा है तो आप एथनिक वियर पहन कर जा सकते हैं। लड़के कुर्ता और पायजामा या फिर कुर्ते के साथ जींस पहन सकते हैं। वहीं लड़कियां सूट या साड़ी पहन कर दफ्तर जा सकती हैं।
रंगों का रखें ख्याल
आपको इस दिन अपना आउटफिट चूज करते हुए रंगों का विशेष ख्याल रखना होगा। व्हाइट या ऑफ व्हाइट ड्रेस के साथ कुछ एक्सेसरीज स्कार्फ, स्टोल या कंगन जैसे सामान से केसरिया, सफेद और हरे रंग का मिश्रण जोड़ें। आप अपनी देशभक्ति की भावना के लिए तिरंगे वाले ब्रोच या पिन भी दिखा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त पर जरूर करें भारत की इन 5 जगहों पर विजिट, हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा दिन
लुक के साथ करें एक्सपेरिमेंट
आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस ट्रेडिशनल अटायर को ट्राई करें। रंग बिरंगी धोती के साथ कंट्रास्ट कलर का कुर्ता पहन सकते हैं। आप चाहें तो इसके साथ ब्लैक बूट भी ट्राई कर सकते हैं और अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।
खबरें और भी
तिरंगा एक्सेसरीज लगाएं
इस दिन पर खास दिखने के लिए जिस तरह महिलाएं तिरंगा चूड़ियां, दुपट्टे आदि स्टाइल करती हैं उस तरह आप अपने किसी भी ड्रेस के साथ तिरंगा कफ लिंक, लेबल पिन, बैंड आदि का इस्तेमाल करें। आप इसे शर्ट या कुर्ता दोनों के साथ लगा सकते हैं।

पुरुषों के लिए बेस्ट ऑप्शन
लड़के व्हाइट कलर का कुर्ता वियर कर सकते हैं। इसके साथ आप जींस या फिर पजामा भी पेयर कर सकते हैं। सफेद रंग को शांति, पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। आप चिकनकारी या कॉटन में भी व्हाइट कुर्ता पहन सकते हैं।
अगर आप धोती कुर्ता कैरी नहीं कर पाते हैं तो या आपके पास नहीं है तो आप अपने फॉर्मल ड्रेस के साथ नेहरू कॉलर या चाइनीज कॉलर वाले हाफ जैकेट को मैच करें। यकीन मानिए, ये जितना शानदार कुर्ते के साथ लगता है, आपके शर्ट के साथ भी ये काफी अच्छा जाएगा। आप कॉटन या लेनिन का कंफर्टेबल जैकेट ट्राई करें।