Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaggery Face Pack: बढ़ती उम्र को रोकने के लिए चेहरे पर लगाएं गुड़ का फेस पैक

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 01:14 PM (GMT+05:30)

    Jaggery Face Pack स्वाद से भरपूर गुड़ सेहत संबंधी कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं लेकिन क्या आप जा ...और पढ़ें

    Jaggery Face Pack: इस तरह बनाएं गुड़ से फेस पैक
    Jaggery Face Pack: इस तरह बनाएं गुड़ से फेस पैक

    HighLights

    1. एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गुड़ स्किन के लिए बेहद गुणकारी होता है।
    2. गुड़ के इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं।
    3. आप इसका इस्तेमाल कर कई तरह के फेस पैक बना सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jaggery Face Pack: पौष्टिक गुणों से भरपूर गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, जिंक, कॉपर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, गुड़ के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। यह चेहरे के दाग-धब्बे और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन को स्वस्थ रखने में मददगार है। तो चलिए जानते हैं गुड़ से फेस पैक कैसे बनाएं।

    गुड़ और नींबू का फेस पैक

    इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच गुड़ का पाउडर लें, इसमें नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इस मिश्रण का पेस्ट बना लें, इसे चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद पानी से धो लें। इस फेस पैक के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की झाइयां दूर हो सकती है।

    गुड़ और टमाटर

    अगर आप मुंहासे की समस्या से परेशान हैं, तो यह फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए गुड़ पाउडर में टमाटर का रस मिक्स करें, फिर इसे अच्छी तरह फेंट लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें।

    यह भी पढ़ेंस्किन के लिए वरदान है बादाम का तेल, जानें इसे चेहरे पर लगाने का सही तरीका

    गुड़ और गुलाब जल का फेस पैक

    गुड़ में ग्लाइकोलिक एसिड पाया जाता है, जो चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स को दूर करने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच गुड़ पाउडर लें, इसमें गुलाब जल मिक्स करें, अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में इस फेस पैक का इस्तेमाल चेहरे पर दो बार कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    शहद और गुड़

    शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन पर निखार आता है। एक छोटे बाउल में शहद और गुड़ मिक्स करें और गाढ़ा पेस्ट बना लें, इसे चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ें: अगर पाना चाहती हैं निखरी त्वचा, तो बाहर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik