यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी पर हाथों में रचाना चाहती हैं मेहंदी, तो ये लेटेस्ट डिजाइन होंगी मददगार
Janmashtami 2023 देशभर में राखी के बाद अब कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। इस साल दो दिन यानी 6 और 7 तारीख को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। लोग इस दिन ...और पढ़ें

HighLights
- देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है।
- यह त्योहार 6 और 7 सितंबर को मनाया जा रहा है।
- इस खास मौके पर आप इन मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Janmashtami 2023: जन्माष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी या कृष्ण जयंती हिंदू धर्म के सबसे अहम त्योहारों में से एक है। जन्माष्टमी का त्योहार भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण की जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल देशभर में दो दिन यानी 6 और 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। लोग अलग-अलग तरीकों से कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाते हैं। इस दिन को लोग दही हांडी, पतंग उड़ाना, उपवास करना, पारंपरिक मीठे व्यंजनों का आनंद लेना, मेहंदी लगाना और कई अन्य रीति-रिवाजों के साथ सेलिब्रेट करते हैं।
अगर आप भी इस त्योहार के दिन मेहंदी लगाने का सोच रहे हैं, तो यहां आपको कुछ आसानी से बनने वाली मेहंदी डिजाइन दी गई हैं, जिनसे आप अपने इस त्योहार में चार चांद लगा सकते हैं।
मोरपंख मेहंदी
.jpg)
जब भी मेहंदी लगाने की बात आती है, तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में मोरपंख मेहंदी का नाम सामने आता है। यह लगाने में काफी आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत होती हैं। आप अपने पसंद के मुताबिक अलग-अलग तरीकों की मोर वाली मेहंदी लगा सकते हैं।
हांडी वाली मेहंदी

जन्माष्टमी के मौके पर हर जगह दही हांडी का नजारा देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के लिए मेहंदी लगाना चाहते हैं, तो हाथों पर हांडी वाली मेहंदी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको हाथों पर बाल गोपाल के साथ दही हांडी बनाना होगा, जो खूबसूरत दिखने के साथ ही फेस्टिव वाइब्स भी देगी।
श्रीकृष्ण का नाम

अगर आप कुछ सिंपल, लेकिन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन तलाश रहे हैं, तो जन्माष्टमी के मौके पर आप हाथों पर भगवान श्रीकृष्ण का नाम लिखवा सकते हैं। आप अलग-अलग स्टाइल और डिजाइन में हाथों पर भगवान का नाम लिखवा सकते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर यह आपको फेस्टिव लुक देगी और यह काफी डिसेंट भी लगेगी।
खबरें और भी
राधा कृष्ण मेहंदी डिजाइन
.jpg)
जन्माष्टमी का त्योहार राधा कृष्ण के बिना अधूरा है। अगर आप इस त्योहार के मौके पर मेहंदी लगाने का मन बना रहे हैं, तो राधा कृष्ण की डिजाइन वाली मेहंदी ट्राई कर सकते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर यह मेहंदी आपको त्योहार में चार चांद लगा देगी और आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ाएगी।
Picture Courtesy: Instagram