यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कॉर्सेट टॉप और ग्रीन स्कर्ट में कहर ढाती नजर आईं Karishma Tanna, उनका ये लुक देख आप भी कहेंगे OMG!
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने खादी कॉर्सेट टॉप और ग्रीन स्कर्ट ( Karishma Tanna Outfit) में तस्वीरे ...और पढ़ें

HighLights
- Karishma Tanna टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं
- कॉर्सेट टॉप और रैप-अराउंड स्कर्ट में करिश्मा काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं
- करिश्मा अक्सर अपने फैशन सेंस से अपने फैन्स की तारीफें लूटती रहती हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना हमेशा अपने फैशन स्टेटमेंट्स से सुर्खियां बटोरती हैं। चाहे वह बोल्ड और रिस्की अंदाज हो या एलिगेंट और क्लासिक, करिश्मा हर लुक (Glam Look Karishma Tanna) को पुल ऑफ करने में माहिर हैं। हाल ही में, उन्होंने एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज (Karishma Tanna Trending Outfit) से अपने फैन्स का फिर से दिल जीत लिया। उनका यह आउटफिट न सिर्फ ग्लैमरस था, बल्कि इसमें सस्टेनेबल फैशन की झलक भी दिखाई दी।
खादी कॉर्सेट टॉप और ग्रीन स्कर्ट में ढाया कहर
करिश्मा तन्ना ने फैशन आउटलेट एंकिता धरमन के इस टू-पीस आउटफिट को चुना, जिसमें एक खादी हाल्टर-नेक कॉर्सेट टॉप और डार्क ग्रीन रैप-अराउंड स्कर्ट शामिल था। यह लुक स्ट्रीटवियर इंस्पिरेशन के साथ-साथ फेमिनिन एस्थेटिक्स को भी बखूबी पेश कर रहा था।
यह भी पढ़ें: हर महिला के वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए ये 5 तरह की साड़ियां, हर ओकेजन के लिए हैं परफेक्ट
खादी कॉर्सेट टॉप
करिश्मा का टॉप खादी फैब्रिक की सादगी और कॉर्सेट स्टाइल से एथनिक मॉडर्निटी का कमाल का फ्यूजन था। इस टॉप की खासियत थी इसकी वाइड नेकलाइन, जिसने उनके कंधों को एलिगेंटली एक्सपोज किया। कर्व्ड पैनलिंग और टेक्सचर्ड प्रिंट्स ने इसे और भी यूनिक बना दिया। डार्क ग्रीन और सॉफ्ट पिंक के नेचुरल शेड्स ने इस आउटफिट को एक सॉफ्ट ग्लैमरस टच दिया।
इसके अलावा, असिमेट्रिक हेमलाइन ने क्रॉप सिल्हूट को एक शार्प एज दिया, जबकि पीछे की तरफ क्रिस-क्रॉस डिटेलिंग ने बोल्डनेस को बढ़ाया। खादी फैब्रिक ने इस लुक को इको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल बनाया, जो आज के समय की डिमांड के हिसाब से बिल्कुल सही है।
खबरें और भी
डार्क ग्रीन रैप-अराउंड स्कर्ट
करिश्मा ने इस टॉप के साथ डार्क ग्रीन रैप-अराउंड स्कर्ट पेयर की, जो उनके पूरे लुक को बैलेंस करने का काम कर रही थी। इस स्कर्ट पर लीफ मोटिफ्स और फ्रिली एक्सेंट्स थे, जिसने इसे और भी स्टाइलिश बना दिया। बेज कलर के टॉप के साथ डार्क ग्रीन स्कर्ट का कंट्रास्ट देखने में कमाल लग रहा था।
मिनिमलिस्ट एक्सेसरीज और मेकअप
करिश्मा ने इस स्टेटमेंट आउटफिट को और भी आकर्षक बनाने के लिए मिनिमल एक्सेसरीज चुनी। उन्होंने सिर्फ स्टैक्ड ब्रॉन्ज्ड ब्रेसलेट्स पहने और नेकलेस व ईयरिंग्स को स्किप कर दिया। इससे उनका आउटफिट हाईलाइट हुआ और लुक क्लटर-फ्री रहा।
मेकअप में भी करिश्मा ने न्यूड ग्लैम थीम को फॉलो किया। उन्होंने ड्यू बेस, कॉन्टूर्ड चीकबोन्स और मैट न्यूड लिप्स के साथ अपना मेकअप कम्पलीट किया। आई मेकअप के लिए उन्होंने सिर्फ मस्कारा चुना, जो उनकी आंखों को ड्रामेटिक बना रहा था। ब्लश को स्किप करके उन्होंने अपने चेहरे को एक क्लीन और सोफिस्टिकेटेड फिनिश दिया, जो उनके आउटफिट के साथ काफी जच रहा था। करिश्मा ने अपने बालों को लूज वेव्स में स्टाइल किया, जो उनके पूरे लुक को एलिगेंट और फ्लोइंग बना रहा था।