यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हर महिला के वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए ये 5 तरह की साड़ियां, हर ओकेजन के लिए हैं परफेक्ट
साड़ी कई सदियों से भारतीय महिलाओं के वॉर्डरोब का हिस्सा रही है। आज भी साड़ी फैशन का अहम हिस्सा बनी हुई है (Saree Styles)। कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी ...और पढ़ें

HighLights
- साड़ी हर ओकेजन पर पहनी जा सकती है
- कुछ खास तरह की साड़ियां कैजुअल और फॉर्मल दोनों ही लुक्स में अच्छी लगती हैं
- कुछ ट्रेडिशनल सिल्क साड़ियां शादी-पार्टी आदि के लिए बेस्ट होती हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Saree Style: इंडियन आउटफिट्स की बात करें, तो साड़ी (Traditional Indian Sarees) का नाम सबसे पहले आता है। इसे टाइमलेस ब्यूटी कहना गलत नहीं होगा। सदियों से भारतीय महिलाएं साड़ी पहनती आ रही हैं। समय के साथ इसे पहनने के तरीके में काफी बदलाव आया, लेकिन इसकी एलिगेंस आजतक वैसी की वैसी बरकरार है।
इसकी खासियत यह है कि यह हर उम्र और मौसम में पहनी जा सकती है (Occasion-Wise Saree Guide) और एक ही साड़ी को आप अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। इसलिए साड़ी आपके वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर होनी चाहिए (Saree Wardrobe Essentials)। आइए जानते हैं कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में, जो हर महिला के वॉर्डरोब का हिस्सा होनी चाहिए।
बनारसी साड़ी
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
जैसा कि इसके नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है, इसे बनारस में हाथ से बुना जाता है। बनारसी साड़ियां अपनी जरी, रेशम और कढ़ाई के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। शादी, पार्टी से लेकर किसी फॉर्मल इवेंट तक में इस साड़ी को बेझिझक पहना जा सकता है और यकीन मानिए आप अपने लुक से निराश नहीं होंगी। बनारसी साड़ी एक ऐसी साड़ी है, जो कभी ट्रेंड से बाहर नहीं होने वाली, तो आपके कलेक्शन में एक बनारसी साड़ी तो जरूर होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Saree Lover हैं ताे वाराणसी से जरूर खरीदें ये 5 बनारसी साड़ियां, हर मौके पर देंगी रॉयल लुक
शिफॉन साड़ी

(Picture Courtesy: Instagram)
शिफॉन की साड़ियां अपने हल्के, फ्लोइंग और आरामदायक कपड़े के लिए जानी जाती हैं। ज्यादातर इनपर प्रिंट्स, एम्ब्रॉयडरी या स्टोन वर्क होता है, जो इसे और भी खूबसूरत बना देता है। शिफॉन साड़ियां भी काफी समय से फैशन में बनी हुई हैं और आज भी इनका क्रेज ऐसे ही बरकरार है। इन्हें आप पर्ल की जूलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो आपको एकदम रॉयल लुक देगा। शिफॉन की साड़ियां पार्टीज, फंक्शन और ऑफिस में पहनने के लिए परफेक्ट हैं।
खबरें और भी
कॉटन साड़ी
.jpg)
(Picture Courtesy: Pinterest/ Instagram)
गर्मियों के मौसम में तो कॉटन की साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद होती हैं। ये बिल्कुल भारी नहीं होती और कॉटन का कपड़ा भी काफी आरामदायक होता है। सॉलिड कलर्स और प्रिंटेड, दोनों ही तरह की कॉटन की साड़ियां दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। इन्हें ऑफिस या रोजमर्रा के कामों के लिए भी पहना जा सकता है, क्योंकि इन्हें कैरी करना बहुत आसान होता है।
लिनेन साड़ी
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
लिनेन की साड़ियां भी काफी हल्की, एंटी-एलर्जिक और बेहद स्टाइलिश होती हैं। ये नेचुरल फैब्रिक से बनाई जाती हैं। इसलिए इन्हें पहनना काफी आरामदायक होता है। गर्मियों के लिए ये लिनेन की साड़ियां भी परफेक्ट होती हैं। इनकी खास बात यह है कि इन्हें कैजुअल और फॉर्मल, दोनों ही तरह के इवेंट्स में पहना जा सकता है।
कांजीवरम साड़ी
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
कांजीवरम साड़ी अपने सिल्क और जरी वर्क के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस साड़ी को पहनकर एकदम रॉयल फील आता है। इसलिए शादी जैसे फंक्शन्स के लिए यह साड़ी बिल्कुल परफेक्ट है। इसका हैवी जरी वर्क और बारीक डिजाइन इस साड़ी की खासियत होते हैं। कांजीवरम एक टाइमलेस पीस है। इसलिए एक कांजीवरम साड़ी तो हर महिला के वॉर्डरोब में होनी ही चाहिए।