Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेल बॉटम से लेकर पोल्का डॉट्स तक, Old Is Gold साबित कर रहे ये फैशन ट्रेंड; हर क‍िसी की है पहली पसंद

    Updated: Sun, 25 May 2025 11:23 AM (IST)

    फैशन में बदलाव होता रहता है पर कुछ पुराने ट्रेंड आज भी पसंद किए जाते हैं। बेल बॉटम और पोल्का डॉट्स जैसे फैशन ट्रेंड फिर से लौट आए हैं। ये पुराने फैशन ...और पढ़ें

    एक बार फ‍िरसे लौट आए क्‍लास‍िक ओल्‍ड ट्रेंड्स।
    एक बार फ‍िरसे लौट आए क्‍लास‍िक ओल्‍ड ट्रेंड्स।

    HighLights

    1. पुराने ट्रेंड आज भी लोगों की पसंद बने हैं।
    2. हर कोई इन्‍हें आज फॉलो कर रहा है।
    3. ये आपको गजब का लुक देते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। जब भी फैशन की बात होती है ताे लोग उन्‍हें कैरी करना ज्‍यादा पसंद करते हैं जो कंफर्टेबल हों। हालांक‍ि, जमाना कोई भी हो फैशन का ट्रेंड लगातार बदलता रहा है। आज भी 70-80 के दशक के फैशन ट्रेंड को लोग फॉलो करते हैं। ये न केवल आरामदायक होते हैं बल्कि ये आपको यूनीक लुक भी देते हैं। आप इन्‍हें कहीं भी और कभी भी पहन सकते हैं।

    अब तो ज्‍यादातर लोग फोटोशूट कराते हैं। पुराने जमाने के ऐसे कई ड्रेस भी हैं ज‍िन्‍हें पहनकर आज लोग फोटोशूट कराते हैं। इससे फोटो भी एकदम बढ़ि‍या आती है। यहां स‍िर्फ कपड़ों की बात नहीं हो रही है। चाहे फुटव‍ियर हो या मेकअप, या फ‍िर ज्‍वैलरी ही क्‍यों न हो, पुरानी फ‍िल्‍मों में एक्‍टर-एक्‍ट्रेस जो फैशन ट्रेंड फॉलो करते थे, उन्‍हें आज भी उतनी ही तवज्‍जो मिल रही है।

    हां, कुछ समय के ल‍िए ये ट्रेंड से गायब जरूर हो गए थे, लेक‍िन एक बार फ‍िर इसकी वापसी हो चुकी है। आज का हमारा लेख भी इसी टॉप‍िक पर है। हम आपको अपने इस लेख में उन ड्रेसेज और फुटव‍ियर के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍होंने आज फ‍िर से वापसी कर ली है। बॉलीवुड के एक्‍टर एक्‍ट्रेस से लेकर आम लोग भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    बेल बॉटम्‍स

    70 और 80 के दशक के बेल बॉटम पैंट को आज भी लोग पसंद कर रहे हैं। ये पहनने में ज‍ितना आरामदायक होता है, उतना ही गजब का लुक भी देता है। फैशन शोज में भी ये ड्रेस खूब पहना जाता है। ये नीचे से काफी लूज या चौड़े होते हैं। आप इन्हें टॉप, शर्ट, या कुर्ते के साथ भी पहन सकते हैं।

    खबरें और भी

    पोल्‍का डॉट्स

    बॉलीवुड ने कई बार पोल्का डॉट्स को अपने ग्लैमरस अंदाज में पेश किया है। पोल्का डॉट साड़ियों का जादू हर दौर में बरकरार रहा है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर हंसिका मोटवानी और शि‍ल्‍पा शेट्टी ने इसे पहना है। इस लुक ने उन्‍हें रेट्रो क्वीन बना दिया था। ये छोटे-बड़े गोल-गोल डॉट्स साड़ी पर खूब जचते हैं। कुर्ते और टॉप भी पोल्‍का डॉट्स में खूब अच्‍छे लगते हैं।

    य‍ह भी पढ़ें: Deepika से लेकर Tamannaah तक, सब हैं 60-70 के दशक के इस फैशन की दीवानी; वजह कर देगी हैरान

    व‍िंटेंज साड़‍ियां

    जमाना काेई भी हो, साड़ी का ट्रेंड कभी भी पुराना नहीं होता है। इसे हर कोई खास मौकों पर जरूर पहनता है। ठीक उसी तरह विंटेज साड़ियों का ट्रेंड भी है। अगर आप इन्‍हें पहनती हैं तो ये आपको क्लासिक लुक देती हैं। ये इन द‍िनों फ‍िर ट्रेंड में आ गई हैं।

    हाई वेस्‍ट जींस

    आपने आज कल की लड़क‍ियों को देखा होगा क‍ि वे क्रॉप टॉप के साथ हाई वेस्‍ट जींस पहनना पसंद करती हैं। स‍िर्फ लड़क‍ियां ही नहीं, लड़कों को भी ये खूब पसंद आता था। पुराने जमाने के फ‍िल्‍मों में अभ‍िनेता और अभ‍िनेत्र‍ियां इसे पहना करती थीं। आज ये फैशन की दुन‍िया का अहम ह‍िस्‍सा बन चुका है।

    प्‍लेटफॉर्म हील्‍स

    जब भी 80 के दशक की बात होती है तो प्‍लेटफॉर्म हील्‍स का ज‍िक्र भी जरूर होता है। अब इसने एक बार फि‍र से वापसी कर ली है। ये क‍िसी भी आउटफ‍िट के साथ पहना जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: नजाकत की पहचान है Chikankari, कपड़े खरीदते समय इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की परख