Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Katrina Kaif Skincare: पाना चाहती हैं कैटरीना जैसा निखार, तो जानें उनका ये खास स्किन केयर रूटीन

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 07:43 PM (IST)

    हेल्दी और निखरी त्वचा की चाह कौन नहीं रखता। उस पर भी रोज टीवी पर एक्ट्रेसेज की ग्लोइंग स्किन देखकर हमारा भी मन करता है कि काश उनके जैसी ही त्वचा हमारी ...और पढ़ें

    कैटरीना कैफ करती हैं ये स्किन केयर रूटीन फॉलो
    कैटरीना कैफ करती हैं ये स्किन केयर रूटीन फॉलो

    HighLights

    1. कैटरीना अपने दिन की शुरुआत दो गिलास गुनगुना पानी पीकर करती हैं।
    2. वह अपने चेहरे से पफीनेस दूर करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करती हैं।
    3. इसके साथ ही, स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए वह फेस मसाज की मदद लेती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Katrina Kaif Skincare Routine: हर लड़की की चाहत होती है कि उसकी त्वचा चमकदार और निखरी बनें। ग्लोइंग स्किन की चाह पूरी करने के लिए अक्सर हम कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्किन केयर रिजीम और हेल्दी डाइट भी फॉलो करते हैं, लेकिन फिर भी बॉलीवुड एक्ट्रेसस के देखकर एक ही खयाल आता कि इनकी त्वचा की तरह हमारी स्किन इतनी परफैक्ट क्यों नहीं रहती। आज हम आपको बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन कैटरीना कैफ के स्किन केयर रुटीन के बारे में बताने वाले हैं, जिसे फॉलो कर आप भी उनके जैसी बेहतर त्वचा पा सकती हैं। आइए जानते हैं, कैटरीना कैफ अपनी खूबसूरत स्किन के लिए क्या रूटीन फॉलो करती हैं।

    गुनगुना पानी पीती हैं

    कैटरीना कैफ ने एक इवेंट के दौरान अपनी स्किन केयर रुटीन के बारे में खुलासा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि सुबह सबसे पहले वह दो ग्लास गुनगुना पानी पीने से दिन की शुरुआत करती है। सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसलिए आप भी सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करना फायदेमंद हो सकता है।

    जौ का पानी

    गुनगुना पानी पीने के बाद कैटरीना एक ग्लास जौ के पानी का सेवन करती है। यह स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। इससे स्किन शाइनी होती है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। जौ का पानी रोजाना पिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: रखना चाहते हैं अपने बालों और त्वचा को हेल्दी, तो डाइट में बायोटिन-रिच फूड्स को करें शामिल

    फेस मसाज

    इसके बाद बारी आती है फेस मसाज की। वह कहती हैं कि कई लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, लेकिन फेस मसाज से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और स्किन पर चमक आती है। फेस मसाज करने के लिए आप अपने चेहरे पर सूट होने वाले किसी भी फेशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे हथेली में दो बूंद लेकर उंगलियों की टिप्स की मदद से पूरे चेहरे की अच्छे से मसाज करें।

    खबरें और भी

    बर्फ का उपयोग करें

    एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्हें सुबह सवेरे अपने चेहरे पर आइसिंग करना पसंद है यानी बर्फ चेहरे पर रब करना इससे चेहरे की सूजन कम होती है। साथ ही, फ्रेश भी महसूस होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के लिए भी बर्फ रब किया जा सकता है। मेकअप करने से पहले भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

    हालांकि, सभी की स्किन टाइप और वातावरण अलग होते हैं, लेकिन फिर भी इस साधारण से ब्यूटी रूटीन की मदद से आप भी अपनी स्किन केयर में कुछ बदलाव ला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ Skin Care से पूरी नहीं होगी दमकती त्वचा की चाहत, कुदरती निखार चाहिए तो पिएं ये Detox Drinks

    Picture Courtesy: Instagram