Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kesar Milk Benefits: त्वचा की रंगत निखारने के साथ ही जवां बनाएगा केसर वाला दूध, 8 वजहों से करें डाइट में शामिल

    Updated: Fri, 13 Sep 2024 12:12 PM (IST)

    शायद ही कोई ऐसा हो जो अपनी खूबसूरती निखारना नहीं चाहता। खासकर लड़कियां अपनी सुंदरता के लिए कई तरह के उपाय करती हैं। महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेक ...और पढ़ें

    रोजाना केसर दूध पीने के फायदे (Picture Credit- Freepik)
    रोजाना केसर दूध पीने के फायदे (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई सारे उपाय अपनाते हैं।
    2. महंगे प्रोडक्ट्स अक्सर मन मुताबिक नतीजे नहीं देते।
    3. ऐसे में केसर दूध आपकी खूबसूरती निखारने में मददगार साबित हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अपनी खूबसूरती निखारने के लिए लोग कई सारे जतन करते हैं। खासकर लड़कियां अक्सर अपने लुक को लेकर काफी सजग रहती हैं और इसलिए वह कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और विभिन्न घरेलू उपाय अपनाती हैं। हालांकि, केमिकल युक्त महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स कई बार मन मुताबिक नतीजे नहीं दे पाते और इनसे कई लोगों को एलर्जी या अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में आप अपनी त्वचा को अंदर से निखार कर नेचुरली खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस रोजाना केसर दूध (Saffron Milk Benefits For Skin) पीना होगा।

    केसर दूध एक पारंपरिक इंडियन ड्रिंक है, जो दूध में केसर मिला कर बनाया जाता है। केसर (Kesar Benefits For Skin) क्रोकस सैटिवस के फूल से मिलने वाला एक बेहद मूल्यवान मसाला है और यह अपने रंग और खास स्वाद के लिए जाना जाता है। ऐसे में सीमित मात्रा में इसे दूध में मिलाकर पीने से सेहत और स्किन दोनों को भी लाभ मिलता है। आइए जानते हैं केसर दूध के शानदार फायदे-

    यह भी पढ़ें-  Deepika-Alia जैसी ग्लोइंग और नेचुरल पिंक त्वचा के लिए रोजाना पिएं ये हेल्दी जूस, थम जाएगी आपकी भी बढ़ती उम्र

    हेल्दी स्किन

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर केसर आपकी स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है। यह त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने और स्वस्थ, चमकदार और स्किन की रंगत को बढ़ावा देने में मदद करता है।

    एंटी-एजिंग गुण

    केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जो समय से पहले बूढ़ा होने के लिए जिम्मेदार होते हैं। साथ ही यह फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है।

    रंग निखारे

    अगर आप अपना रंग निखारना चाहते हैं, तो दूध वाला केसर पीने से आपको काफी फायदा हो सकता है। केसर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को आराम देने और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे त्वचा चमकदार हो जाती है। ऐसे में यह दूध त्वचा का रंग समान करता है और रंगत भी निखरती है।

    खबरें और भी

    पिगमेंटेशन कम करे

    अगर आप त्वचा पर मौजूद काले दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो केसर वाला दूध आपके लिए लाभकारी साबित होता। नियमित रूप से इसे पीने हाइपरपिग्मेंटेशन, काले धब्बे और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलेगी।

    नेचुरल एक्सफोलिएंट

    केसर में मौजूद नेचुरल एसिड एक एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने और एक त्वचा की रंगत को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

    त्वचा की लोच में सुधार करे

    केसर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा दे सकता है, जिससे त्वचा की लोच में सुधार होता है और यह ज्यादा हेल्दी और यंग दिखाई देती है। ऐसे में रोजाना केसर वाला दूध पीना आपके लिए गुणकारी हो सकता है।

    ड्राई स्किन से राहत दिलाए

    अगर आप अपनी ड्राई स्किन से परेशान रहते हैं, तो केसर दूध इससे छुटकारा पाने का एक बढ़िया उपाय है। इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण ड्राई स्किन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे स्किन सॉफ्ट महसूस होती है।

    डार्क सर्कल्स कम करे

    इन दिनों कई लोग आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों से परेशान रहते हैं। ऐसे में केसर वाले दूध को आंखों के नीचे लगाने से काले घेरों को कम करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इसमें त्वचा की रंगत निखारने वाले गुण होते हैं।

    यह भी पढ़ें-  ऑफिस वर्क के साथ-साथ स्किन का भी ख्याल रखने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।