यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर पर इस तरीके से बनाएं गुड़हल का टोनर, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार; दाग-धब्बे भी होंगे साफ
गर्मियों में तेज धूप और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा बेजान हो जाती है। गुड़हल का फूल त्वचा को निखारने में मदद कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ...और पढ़ें

HighLights
- गुड़हल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है
- इससे बना टोनर स्किन पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है
- घर पर गुड़हल के फूल से टोनर बनाया जा सकता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skincare Tips: गर्मी के मौसम में चेहरा डल लगने लगता है। तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और उमस के कारण स्किन पर डेड सेल्स जमा होने लगते हैं और चेहरा बेजान नजर आने लगता है। इतना ही नहीं, इस मौसम में टैनिंग और पिग्मेंटेशन होने का रिस्क भी ज्यादा रहता है।
इसलिए जरूरी है कि गर्मियों में स्किन की खास देखभाल की जाए। इसमें गुड़हल का फूल आपकी मदद कर सकता है। गुड़हल के फूल से बना टोनर (Hibiscus Face Toner) चेहरे का खोया निखार लौटाने और उसे हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानें गुड़हल के फूल से टोनर कैसे बनाएं और क्यों यह आपकी स्किन के लिए फायदेमंद (Hibiscus DIY Face Toner) हो सकता है।
क्यों गुड़हल का टोनर है फायदेमंद? (Hibiscus Benefits for Skin)
गुड़हल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और एंथोसायनिन होते हैं, जो पिग्मेंटेशन कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। यह अनइवन स्किन टोन की समस्या को भी दूर करने में काफी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से टैनिंग कम करने में भी मदद मिलती है। इसमें मौदूज एडिस स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करता है, जिससे डेड सेल्स और पोर्स में जमा गंदगी साफ होते हैं।
गुड़हल स्किन को मॉइश्चराइज करके पीएच लेवल को भी बैलेंस करने में मदद करता है। इससे गर्मी की वजह से स्किन पर होने वाली जलन और रैशेज से भी आराम मिलता है। गुड़हल का फूल स्किन पर दिखने वाले एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। दरअसल, यह स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाता है, जिसके कारण झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: गुड़हल के फूल से बनाएं 4 हेयर मास्क, बाल बनेंगे सिल्की और उनका टूटना-झड़ना भी होगा कम
गुड़हल के फूल से टोनर कैसे बनाएं? (How to Make Hibiscus Toner)
- 5-6 ताजे गुड़हल के फूल लें।
- अब एक पैन में पानी उबालें और उसमें गुड़हल के फूल डालकर कुछ मिनट और उबालें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें कुछ बूंज गुलाब जल मिला लें।
- इस पानी को ठंडा होने दें और एक स्प्रे बोतल में भर लें।
गुड़हल का टोनर इस्तेमाल कैसे करें?
गुड़हल के टोनर को कॉटन की मदद से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दे। जब टोनर स्किन में अब्जॉर्ब हो जाए, तो मॉइश्चराइजर लगाएं और इसके बाद सनस्क्रीन लगाएं। इसे आप सुबह और शाम दोनों वक्त लगा सकते हैं।