Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin Care Tips: चेहरे की रंगत निखारेगा पुदीना, बस इन होममेड फेस पैक्स का करें इस्तेमाल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 07:38 PM (IST)

    Skin Care Tips इन दिनों कई वजहों से लोग त्वचा संबंधी समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में इन समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग कई सारे उपाय अपना ...और पढ़ें

    सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी फायदेमंद है पुदीना
    सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी फायदेमंद है पुदीना

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: गर्मी के दिनों में पुदीने की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। अपनी ठंडी तासीर की वजह से पुदीना हमारे शरीर को ठंडा रखता है। पुदीने को चटनी, सलाद, कुलिंग ड्रिंक्स, जूस कई तरह से इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुदीना को सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि लगाना भी फायदेमंद है?

    जी हां, पुदीना हमारी स्किन से संबंधित कई परेशानियों से हमें छुटकारा दिलाता है। इसकी कुलिंग प्रापर्टीज चेहरे को ठंडक और ताजगी देती है। अगर आपके घर में पुदीने का पौधा है, तो आसानी से आप उन्हें अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे की रंगत निखारने के लिए घर पर बनाएं ये फेस पैक्स-

    यह भी पढ़ें- इन तरीकों से पाएं PCOS के चलते होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा

    केला और पुदीने का फेस पैक

    इस पैक को बनाने के लिए आधा केला लें। इसमे 8 से 10 पुदीने की पत्तियां डालें। इन्हें पीस लें, एक गाढ़ा मिश्रण तैयार होने के बाद, इसे कम से कम 15 से 30 मिनट तक के लिए अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा लें। सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

    पुदीना और गुलाबजल सीरम

    फ्रेश पुदीने की 10 से 12 पत्तियों को अच्छे से पीस लें। इस पेस्ट को एक कांच के कंटेनर में डालें लें। अब इसमें दो से तीन चम्मच गुलाब जल, 7 से 8 बूंदें ग्लिसरीन की डालें और अच्छी तरह एक मिश्रण बनाएं। इस पेस्ट को आप फ्रिज में एक रात के लिए रख दें। अगले दिन इसे एक साफ कंटेनर या फिर कांच की बॉटल में छान कर रख लें। बस तैयार है आपका होममेड सीरम। आप रोजाना चेहरे को धोने के बाद इसकी कुछ बूंदें लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। अगली सुबह ताजे पानी से चेहरा धो लें।

    खबरें और भी

    ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी और पुदीना फेस पैक

    इस पैक के लिए 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 10 से 12 पीसी हुई पुदीने की पत्तियां, एक चम्मच शहद, एक चम्मच दही को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगभग 20 मिनट तक लगाने के बाद, ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ़्ते में कम से कम दो बार इस पैक को लगाएं।

    यह भी पढ़ें- टैनिंग दूर करने से लेकर दाग-धब्बे मिटाने तक, चेहरे पर कच्चे दूध लगाने के हैं कई फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik