Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Makeup Sins: नहीं चाहते मेकअप से स्किन को पहुंचे कोई भी नुकसान, तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 04:30 PM (IST)

    स्किन को और ज्यादा बेहतर और खूबसूरत दिखाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से न केवल लुक और निखरता है बल्कि इसकी मदद से कॉन्फिडेंस भी ...और पढ़ें

    मेकअप करते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं त्वचा पर भारी
    मेकअप करते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं त्वचा पर भारी

    HighLights

    1. गंदे मेकअप टूल्स के इस्तेमाल से एक्ने की समस्या हो सकती है।
    2. मेकअप करने से पहले स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करना चाहिए।
    3. रात को सोने से पहले अच्छे से मेकअप साफ करना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Makeup Sins: अपने लुक्स को निखारने के लिए हम कई तरीकों की मदद लेते हैं, जिनमें मेकअप काफी अहम भूमिका निभाता है। मेकअप की मदद से अपने नैन-नक्ष निखारने में काफी मदद मिलती है और इतना ही नहीं, यह आपके आत्मविश्वास को भी सातवें आसमान पर पहुंचा सकता है। अब महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी अपने लुक्स को अलग बनाने या बेहतर बनाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करते हैं।

    कई लोग ऐसा मानते हैं कि रोज मेकअप लगाने से उनकी स्किन खराब हो जाएगी। मेकअप के इस्तेमाल से एक्ने और स्किन डैमेज की समस्या हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसा तब होता है, जब आप मेकअप का इस्तेमाल करते वक्त कुछ जरूरी बातों का ख्याल नहीं रखते। इन गलतियों पर ध्यान न देने की वजह से स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

    इन्हीं गलतियों के बारे में स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. गुरवीन वारीच ने बताया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि मेकअप करते समय की जाने वाले ये 5 गलतियां आपकी स्किन को डैमेज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेकअप की वजह से परेशानी नहीं होती है, परेशानी तब होती है, जब आप उसे गलत तरीके से लगाते हैं, किसी गलत प्रोजक्ट का इस्तेमाल करते हैं या गलत तरीके से साफ करते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं मेकअप का इस्तेमाल करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: नहीं दिखना चाहते उम्र से पहले बूढे़, तो अपनी इन आदतों में आज ही करें सुधार

    ड्राई स्किन पर मेकअप का इस्तेमाल करना

    मेकअप करते समय सबसे बड़ी गलती हम यहीं करते हैं कि हम उसे सीधा अपनी स्किन पर लगा लेते हैं। ड्राई स्किन पर मेकअप लगाने से स्किन इरिटेशन हो सकती है, जो स्किन बैरियर को डैमेज कर सकता है। इसके अलावा, ड्राई स्किन पर मेकअप भी ठीक से नहीं लग पाता है और केकी लुक देता है। इसलिए मेकअप लगाने से पहले हमेशा अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करें और प्राइमर का इस्तेमाल करें। साथ ही, अगर दिन का समय है, तो अपनी सन स्क्रीन लगाना न भूलें।

    खबरें और भी

    गंदे मेकअप टूल्स का इस्तेमाल

    मेकअप लगाने के लिए हम ब्यूटी ब्लेंडर, मेकअप ब्रश आदि का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर ये साफ नहीं होंगे, तो इनके जरिए बैक्टीरिया स्किन पर लग सकते हैं, जिससे एक्ने की समस्या हो सकती है। इसलिए ब्यूटी ब्लेंडर को हर इस्तेमाल के बाद और अन्य ब्रशेज को हफ्ते में एक बार अच्छे से जरूर साफ करें।

    makeup mistakes

    हाई कवरेज फाउंडेशन का रोज इस्तेमाल करना

    हाई कवरेज फाउंडेशन आपकी स्किन को बिल्कुल फ्लॉलेस दिखाने में मदद करता है, जिस कारण से आप इसे रोज इस्तेमाल करने के लिए आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन इस कारण से आपकी स्किन को काफी नुकसान हो सकता है। इनके रोज इस्तेमाल और बार-बार टचअप्स से स्किन के पोर्स क्लॉग हो सकते हैं। इसलिए रोज के इस्तेमाल के लिए लाइट बीबी या सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, रोज के इस्तेमाल के लिए सबसे बेस्ट विकल्प है टिंटेड सन स्क्रीन। ये आपकी त्वचा को सुरक्षित रखने के साथ-साथ काफी हद तक कवरेज भी दे सकते हैं।

    मेकअप लगाकर सोना

    रात को सोने से पहले मेकअप साफ करना बेहद आवश्यक होता है। ऐसा न करने से स्किन कंजेशन की समस्या हो सकती है, यानी त्वचा के पोर्स ब्लॉक होने लगते हैं। इसलिए सोने से पहले हमेशा अच्छे से मेकअप साफ करके सोएं।

    मेकअप वाइप्स का इस्तेमाल करना

    मेकअप लगाने के बाद हटाना भी उतना ही जरूरी है। रात को सोने से पहले हमेशा अपना मेकअप साफ करके सोएं, ताकि त्वचा के पोर्स ब्लॉक न हो। मेकअप साफ करने के लिए कई बार लोग मेकअप वाइप्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे मेकअप साफ नहीं होता है और इसके अलावा, यह त्वचा और पर्यावरण दोनों के लिए ही नुकसानदेह हो सकता है। मेकअप वाइप्स के इस्तेमाल से स्किन ड्राई हो सकती है, स्किन इरिटेशन और एक्ने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए मेकअप रिमूव करने के लिए क्लेंजिंग बाम का इस्तेमाल करें।

    यह भी पढ़ें: एक्ने ने छीन ली है चेहरे की रौनक, तो इन आयुर्वेदिक उपायों से पाएं इस समस्या से निजात

    Picture Courtesy: Freepik