यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Malai Face Pack: चेहरे पर लगाएं मलाई के ये फेस पैक, स्किन को मिलेंगे कई सारे फायदे
Malai Face Pack सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को ड्राई स्किन की समस्या होती है। इससे राहत पाने के लिए आप मलाई से चेहरे पर मसाज कर सकते हैं इसके अला ...और पढ़ें

HighLights
- मलाई नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है।
- बेसन और मलाई का फेस पैक डेड स्किन से राहत पा सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Malai Face Pack: दूध की मलाई खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, लेकिन खाने के अलावा भी इसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी किया जाता है। यह एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल से निखरी त्वचा पा सकते हैं।
हालांकि कई लोग दूध की मलाई को निकालकर फेंक देते हैं, लेकिन आप इसका इस्तेमाल कर फेस पैक बना सकते हैं। इन्हें चेहरे पर लगाने से आप खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं। अगर आप सर्दियों में ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो चेहरे पर मलाई का फेस पैक जरूर लगाएं।
शहद और मलाई का फेस पैक
शहद और मलाई का फेस पैक फायदेमंद साबित हो सकता है। एक बाउल में एक चम्मच मलाई लें, इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें। इन दोनों को मिक्स करें, आप इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद गर्म पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर अप्लाई करें।
हल्दी और मलाई का फेस पैक
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके इस्तेमाल से स्किन चमकदार हो सकती है। इस फेस पैक के इस्तेमाल से मुंहासे की समस्या कम हो सकती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बड़ा बाउल में बड़ा चम्मच मलाई लें, इसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर और गुलाब जल मिक्स करें। इस फेस पैक से अपनी त्वचा पर मसाज करें, करीब 20 मिनट पानी से धो लें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: सर्दियों में आखिर क्यों ड्राई हो जाती है स्किन, जानें इन्हें सॉफ्ट बनाने के आसान तरीके
बेसन और मलाई का पैक
डेड स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बेसन और मलाई का फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें। इस पैक को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच मलाई, एक बड़ा चम्मच बेसन और आधा चम्मच अखरोट का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे, अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं, सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।
नींबू, संतरा और मलाई का फेस पैक
अगर आप दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह फेस पैक आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक छोटे बाउल में नींबू का रस, संतरे का रस और मलाई डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं । इसे अपने चेहरे पर लगाएं, सूख जाने के बाद साफ पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में हेयरफॉल, डैंड्रफ ने कर रखा है बहुत ज्यादा परेशान, तो विटामिन ई से पाएं इन सबसे छुटकारा
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik