Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mango Face Pack: सेहत ही नहीं सुंदरता का भी राज है आम, ग्लोइंग स्किन के लिए इन 5 तरीकों से बनाएं फेस पैक्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 02 May 2023 04:35 PM (GMT+05:30)

    Mango Face Pack आम सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें त्वचा को साफ करने के गुण होते हैं। यह स्किन संबंधित कई समस्याओं को कम करने ...और पढ़ें

    Mango Face Pack: आम से इस तरह बनाएं फेस पैक
    Mango Face Pack: आम से इस तरह बनाएं फेस पैक

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mango Face Pack: गर्मियों के मौसम में लोगों को फलों का राजा आम का विशेष इंतजार रहता है। यह स्वाद और सेहत, दोनों से भरपूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं, आम का इस्तेमाल कर आप अपनी खूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं।

    जी हां, इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में काफी मददगार है। ऐसे में आप आम का प्रयोग कर कई तरह के फेस पैक बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इससे फेस पैक बनाने का तरीका।

    आम और गुलाब जल का पैक

    यह फेस पैक गर्मियों के मौसम में स्किन को हाइड्रेट करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पल्प लें। इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच दही और एक चम्मच गुलाब जल डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    आम और ओटमील का फेस पैक

    इस फेस पैक को बनाने के लिए आम के पल्प में एक चम्मच कच्चा दूध, दो चम्मच ओटमील मिलाएं। इन चीज़ों को एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 15 मिनट बाद साफ कर लें।

    खबरें और भी

    आम और मुल्तानी मिट्टी का मास्क

    इसके लिए आम के पल्प को अच्छी तरह मैश कर लें, इसमें एक छोटा चम्मच दही और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

    आम और शहद का पैक

    सबसे पहले एक बाउल में आम का पल्प लें। इसमें शहद और दूध मिलाएं। इन सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें।

    आम और आटा का मास्क

    इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में आम का पल्प लें, इसमें गेहूं का एक चम्मच आटा मिलाएं। इस मिश्रण में एक चुटकी हल्दी भी मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें। यह पैक सन टैन को दूर करने में मददगार है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik