Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri Special Mehndi Designs: चैत्र नवरात्रि में हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी, सेव कर लें ये 5 डिजाइन

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 03:08 PM (IST)

    चैत्र नवरात्रि का त्योहार 30 मार्च से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। देवी के शृंगार में मेह ...और पढ़ें

    Navratri 2025 Mehndi Designs: चैत्र नवरात्रि पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Picture Courtesy: Instagram)
    Navratri 2025 Mehndi Designs: चैत्र नवरात्रि पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्रि का त्योहार 30 मार्च से शुरू हो रहा है
    2. इस त्योहार में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है
    3. नवरात्रि पर मेहंदी भी लगाई जाती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2025) हिंदू धर्म में एक पवित्र त्योहार है, जो नए साल और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और कई लोग व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि के मौके पर महिलाएं और लड़कियां मेहंदी (Navratri Mehndi Designs) लगाना बहुत पसंद करती हैं। मेहंदी न केवल सौंदर्य बढ़ाती है, बल्कि इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।

    मेहंदी (Navratri Special Mehndi) को सोलह शृंगार का अहम हिस्सा है। इसलिए सुहागन महिलाएं नवरात्रि पर खासतौर से मेहंदी लगाती हैं। अगर आप भी इस चैत्र नवरात्रि पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हम यहां कुछ खास मेहंदी डिजाइन (Navratri 2025 Mehndi Designs) बता रहे हैं, जो इस खास मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

    देवी दुर्गा, स्वास्तिक और कलश डिजाइन

    (Picture Courtesy: Instagram)

    नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी दुर्गा से जुड़े प्रतीकों वाली मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। आप अपने हाथों पर स्वास्तिक, कलश, त्रिशूल या दुर्गा मां की आकृति बना सकती हैं। इन डिजाइन्स को हथेली के बीचों-बीच या उंगलियों पर उकेरा जा सकता है।

    फूल-पत्तियों वाली ट्रेडिशनल मेहंदी

    (Picture Courtesy: Instagram)

    पारंपरिक भारतीय मेहंदी में फूल, पत्तियां और जालीदार पैटर्न बहुत लोकप्रिय हैं। चैत्र नवरात्रि पर आप गुलाब, कमल या मोगरे के फूलों की डिजाइन चुन सकती हैं। इन्हें हाथों और पैरों पर बेहद खूबसूरती से उकेरा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: इस समय न करें चैत्र नवरात्र की कलश स्थापना, यहां जानें सही डेट एवं मुहूर्त

    मांडला पैटर्न

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अगर आप मॉडर्न और यूनिक मेहंदी पसंद करती हैं, तो मांडला (Mandala) डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन हाथों पर बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखाई देते हैं।

    पंखुड़ियों वाली मेहंदी

    (Picture Courtesy: Instagram)

    चैत्र नवरात्रि वसंत ऋतु में मनाई जाती है, इसलिए फूलों और पंखुड़ियों से जुड़ी मेहंदी डिजाइन बिल्कुल सही रहेगी। आप अपनी उंगलियों पर छोटी-छोटी पंखुड़ियां बनवा सकती हैं या हथेली पर एक बड़ा फूल डिजाइन करवा सकती हैं।

    ओम और मंत्रों वाली मेहंदी

    धार्मिक महत्व वाली मेहंदी में आप "ओम नमः शिवाय", "दुर्गा माता की जय" या अन्य मंत्रों को शामिल कर सकती हैं। इन्हें सुंदर कैलिग्राफी के साथ हाथों पर उकेरा जा सकता है।

    पीकॉक (मोर) डिजाइन

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मोर भारतीय संस्कृति में सौंदर्य और अनुग्रह का प्रतीक है। नवरात्रि पर मोर की आकृति वाली मेहंदी लगाना बहुत लकी माना जाता है। आप मोर के पंखों को हथेली या हाथ के पिछले हिस्से पर बनवा सकती हैं।

    मिनिमलिस्टिक मेहंदी

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अगर आप साधारण पर स्टाइलिश मेहंदी पसंद करती हैं, तो मिनिमल डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे फूल, बेल-बूटे या डॉट्स शामिल हो सकते हैं। यह डिजाइन कामकाजी महिलाओं के लिए भी बिल्कुल सही है।

    यह भी पढ़ें: भारत में इन 5 मंद‍िरों में खास होती है नवरात्र पूजा, एक बार जरूर करें दर्शन; पूरी होगी हर कामना

    खबरें और भी